NEET पेपर लीक पर भड़के विशाल ददलानी, बोले- ‘अनपढ़ नेताओं को सत्ता में मत बैठाइए’; यूजर्स ने किया जमकर सपोर्ट

देशभर में NEET-UG पेपर लीक विवाद को लेकर छात्रों में गुस्सा बढ़ता जा रहा है। अब इस मामले पर सिंगर और म्यूजिक कंपोजर विशाल ददलानी ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी है। सोशल मीडिया पर उनका बयान तेजी से वायरल हो रहा है, जिस पर लोग जमकर अपनी राय दे रहे हैं। 
विशाल ददलानी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में सिस्टम और नेताओं पर सवाल उठाए। उन्होंने पोस्ट शेयर कर कहा कि ‘अनपढ़ और अज्ञान लोगों को सत्ता में मत बैठाइए।’ साथ ही उन्होंने जिम्मेदारों पर कड़े बयान दिए और लोगों से अपील की कि अपना वोट सोच समझकर दें।

लोगों ने किया विशाल का सपोर्ट
पोस्ट सामने आने के बाद कई छात्रों ने भी उनकी बात का समर्थन किया। कई लोगों ने कमेंट सेक्शन में उनकी अपील की तारीफ की और उन्हें हीरो बताया। वहीं बड़ी संख्या में यूजर्स ने कहा कि बार-बार होने वाले पेपर लीक से मेहनत करने वाले छात्रों का भविष्य खराब हो रहा है। कई लोगों ने परीक्षा प्रणाली में बड़े सुधार की मांग की है।

नीट परीक्षा के बारे में
नीट-यूजी की परीक्षा पहले 3 मई को आयोजित की गई थी, लेकिन 7 मई को यह बात सामने आई कि गेस पेपर वाले सवाल ही मुख्य परीक्षा में पूछे गए हैं। प्रारंभिक जांच के बाद मामले को तुरंत जांच एजेंसियों को सौंप दिया गया.
8 मई से जांच प्रक्रिया शुरू हुई और 12 मई को छात्रों के हित में इस परीक्षा को पूरी तरह से रद्द कर दिया गया। अब नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने इस री-एग्जाम की नई तारीख 21 जून तय की है।

screenshot 20260515 2340203888420825799556086

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles