दतिया उपचुनाव: कांग्रेस की सभा से दूर रहे अवधेश नायक, बीजेपी में वापसी की अटकलें तेज

दतिया। विधानसभा उपचुनाव के बीच कांग्रेस की चुनावी सभा में वरिष्ठ नेता अवधेश नायक की गैर-मौजूदगी ने सियासी हलचल बढ़ा दी है। उनके सभा में नहीं पहुंचने के बाद राजनीतिक गलियारों में बीजेपी में उनकी वापसी की चर्चा तेज हो गई है।
अवधेश नायक ने कहा कि 2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने पहले उन्हें उम्मीदवार घोषित किया था, लेकिन बाद में पार्टी के भीतर विरोध हुआ, उनके पुतले जलाए गए और टिकट बदलकर राजेंद्र भारती को दे दिया गया। उनके मुताबिक, उस समय तत्कालीन प्रदेश प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने भरोसा दिलाया था कि पार्टी के लिए काम करने पर अगली बार उन्हें मौका मिलेगा, लेकिन इस उपचुनाव में भी टिकट नहीं दिया गया।
नायक ने बताया कि करीब 20-25 दिन पहले उनकी दिग्विजय सिंह से मुलाकात हुई थी। उनके अनुसार, दिग्विजय ने कहा कि सर्वे में उनका फीडबैक अच्छा है, लेकिन उनके आरएसएस और बीजेपी से पुराने संबंधों को लेकर पार्टी नेतृत्व को आशंका थी कि चुनाव जीतने के बाद वे फिर बीजेपी में लौट जायेंगे।

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles