धान रोपाई कर रही नन्हीं बच्चियों ने खेत में किया धमाकेदार डांस, वीडियो देख यूजर्स का गदगद हुआ दिल

सोशल मीडिया पर कई बार ऐसे वीडियो सामने आते हैं, जो बिना किसी बड़े सेट, महंगे कपड़ों या चमक-दमक के भी सीधे दिल में उतर जाते हैं. इन दिनों ऐसा ही एक प्यारा वीडियो इंटरनेट पर धूम मचा रहा है. धान की रोपाई के बीच कीचड़ से भरे खेत में दो नन्हीं बच्चियों ने बॉलीवुड के मशहूर गाने ‘पालकी में होके सवार चली रे’ पर ऐसा शानदार डांस किया कि देखने वाले बस देखते ही रह गए. मासूम मुस्कान, जबरदस्त एक्सप्रेशन और देसी अंदाज ने लोगों का दिल गदगद कर दिया. अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि खेत में धान की रोपाई का काम चल रहा है. इसी बीच दो छोटी बच्चियां पूरे जोश के साथ ‘पालकी में होके सवार चली रे’ गाने पर डांस करने लगती हैं. रंग-बिरंगे कपड़ों में सजी दोनों बच्चियां जिस आत्मविश्वास और मुस्कान के साथ डांस करती हैं, वह हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लेता है. आसपास खेत में काम कर रहे लोग भी अपने काम में लगे रहते हैं, लेकिन कैमरा इन नन्हीं परियों के शानदार डांस पर ही टिक जाता है.

मासूमियत और देसी अंदाज ने लूट ली महफिल
इस वीडियो की सबसे खास बात बच्चियों की मासूम मुस्कान और उनके चेहरे के एक्सप्रेशन हैं. बिना किसी प्रोफेशनल स्टेज या डांस फ्लोर के, कीचड़ से भरे खेत में उन्होंने जिस खूबसूरती से डांस किया, उसने वीडियो को और भी खास बना दिया. यही वजह है कि लोग इस वीडियो को बार-बार देख रहे हैं और बच्चियों के टैलेंट की जमकर तारीफ कर रहे हैं.

सोशल मीडिया पर यूजर्स ने बरसाया प्यार
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोग बच्चियों की खूब तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…यही है असली खुशी, जहां मासूमियत और टैलेंट दोनों साथ नजर आते हैं. दूसरे यूजर ने कहा, इन बच्चियों की मुस्कान ने पूरा दिन बना दिया. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा, महंगे सेट और बड़े डांसर भी इस देसी अंदाज के सामने फीके लग रहे हैं. वीडियो को _bristi__official_07 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है

screenshot 20260706 1844076547608162973221717
screenshot 20260706 184413388053655337545244

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles