Rajyasabha : डॉ. केएस सोमशेखर राज्यसभा सचिवालय में सचिव पद पर नियुक्त

नई दिल्ली। राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन ने डॉ. केएस सोमशेखर को राज्यसभा सचिवालय में सचिव पद पर नियुक्त किया है। उनकी यह नियुक्ति आज से प्रभावी हो गयी।

राज्यसभा सचिवालय के अनुसार डॉ. सोमशेखर वर्ष 1993 में राज्यसभा सचिवालय से जुड़े थे और तब से अब तक उन्होंने कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया। वे अतिरिक्त सचिव, संयुक्त सचिव और निदेशक जैसे अहम पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उन्हें संसदीय कार्यप्रणाली, प्रशासन और समिति संबंधी कार्यों का व्यापक अनुभव है।

इसके अलावा उन्होंने कर्नाटक सरकार में भी वरिष्ठ पदों पर कार्य किया और अंतरराष्ट्रीय संसदीय मंचों पर भारत का प्रतिनिधित्व किया है। उन्होंने यूनाइटेड किंगडम और यूरोपीय संघ में संसदीय प्रक्रियाओं का विशेष प्रशिक्षण प्राप्त किया है तथा जिनेवा में इंटर-पार्लियामेंट्री यूनियन (आईपीयू) की बैठकों में भी भाग लिया है।
डॉ. सोमशेखर साहित्य में पीएचडी हैँ और वे कन्नड़, हिंदी, अंग्रेजी, तेलुगु और तमिल भाषाओं में पारंगत हैँ।

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles