आयकर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, अतिरिक्त एवं संयुक्त आयुक्त रैंक के 100 अधिकारियों के तबादले
नई दिल्ली। आयकर विभाग में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त (Pr. Chief Commissioner of Income Tax) ने अतिरिक्त आयुक्त और संयुक्त आयुक्त रैंक के अधिकारियों के तबादले एवं नई पदस्थापनाओं के आदेश जारी किए हैं। आदेश के तहत विभिन्न रेंज, राष्ट्रीय फेसलेस असेसमेंट सेंटर (NFAC), अंतरराष्ट्रीय कराधान (International Taxation), केंद्रीय प्रभार, जांच निदेशालय, ऑडिट और अपीलीय प्राधिकरणों में अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
जारी आदेश के अनुसार अभिन्नव अग्निहोत्री को प्रिंसिपल सीसीआईटी (इंटरनेशनल टैक्सेशन), अभिन्नव प्रकाश को सीसीआईटी (सेंट्रल), आलोक कुमार सिंह को पीसीआईटी (एयू-8), अमनप्रीत को प्रिंसिपल डीजीआईटी (आई एंड सीआई), अंकित वर्मा को प्रिंसिपल सीसीआईटी (एक्जेम्प्शन), अंकुश कालरा को प्रिंसिपल सीसीआईटी (इंटरनेशनल टैक्सेशन) तथा अनुप कुमार जैन को भी इसी प्रभार में तैनात किया गया है। अखिलेश कुमार यादव को रेंज-13 से रेंज-77 तथा अमित शुक्ला को रेंज-76 से रेंज-19 भेजा गया है।
अनुराग एस. दरिया को सीसीआईटी (सेंट्रल), अर्चना भगत को पीसीआईटी (एयू-5), अशोक कुमार पांडेय को पीसीआईटी (एयू-1), अश्विनी कुमार को पीसीआईटी (एयू-5), अश्विनी कुमार सिंगल को पीसीआईटी (एयू-10), भावना चरण को सीसीआईटी (सेंट्रल), भाविका माल को पीसीआईटी (एयू-7) तथा कास्त्रो जयप्रकाश टी. को पीसीआईटी (एयू-3) में पदस्थ किया गया है। वहीं भोगेंद्र प्रसाद को प्रिंसिपल सीसीआईटी (इंटरनेशनल टैक्सेशन) से रेंज-4 भेजा गया है।
चौधरी एन.सी. रॉय को प्रिंसिपल सीसीआईटी (एनएफएसी), धारा सिंह मीणा को पीसीआईटी (एयू-3), डॉ. योगेश्वर शर्मा को पीसीआईटी (एयू-8), गगन कुंद्रा को सीआईटी (ऑडिट-2), गिरीश कुमार कोहली को पीसीआईटी (एयू-10), हिमांशु रॉय को डीजीआईटी (इन्वेस्टिगेशन) तथा कालीचरण को रेंज-1 का प्रभार दिया गया है। कृष्णा के. रामावत को प्रिंसिपल सीसीआईटी (मुख्यालय-कार्मिक), महादेवन के. को पीसीआईटी (एयू-4), महेंद्र सिंह को पीसीआईटी (वीयू-1), मोनिका पांडेय को प्रिंसिपल सीसीआईटी (इंटरनेशनल टैक्सेशन) तथा निखिल प्रसन्ना जयन को पीसीआईटी (एयू-9) में पदस्थ किया गया है।
आदेश के तहत निर्मल कुमार नांगिया को पीसीआईटी (एयू-6), नितिन कुमार जैमन को रेंज-16, नोवेल रॉय को रेंज-7, पारुल गौर को प्रिंसिपल सीसीआईटी (इंटरनेशनल टैक्सेशन), प्रभात रंजन और प्रशांत शुक्ला को डीजीआईटी (इन्वेस्टिगेशन), प्रदुमन चौहान को प्रिंसिपल सीसीआईटी (एनएफएसी), ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव को पीसीआईटी (वीयू-3), प्रमोद कुमार को प्रिंसिपल सीसीआईटी (एनएफएसी) तथा प्रेम सिंह को सीसीआईटी (सेंट्रल) में पदस्थ किया गया है।
प्रियंका कुमारी दुर्वे को रेंज-70, पुष्कर कथूरिया को पीसीआईटी (एयू-5), आर.के. दोई को रेंज-60, राजकिशोर को प्रिंसिपल सीसीआईटी (एनएफएसी), राजकुमार सिंह को पीसीआईटी (एयू-6), राजेश ढींगरा को प्रिंसिपल सीसीआईटी (इंटरनेशनल टैक्सेशन), राजेश तिवारी को पीसीआईटी (एयू-1), राजीव रतन सिंह को पीसीआईटी (एयू-9), राकेश कुमार को पीसीआईटी (एयू-3) तथा रामधन मीणा को प्रिंसिपल सीसीआईटी (एनएफएसी) में नई जिम्मेदारी दी गई है।
रविंदर सिंह यादव को प्रिंसिपल सीसीआईटी (इंटरनेशनल टैक्सेशन) से रेंज-76, रीमा यादव को पीसीआईटी (एयू-4), रिजुला उमियाल को पीसीआईटी (एयू-2), रिमझिम पांडेय को पीसीआईटी (एयू-6), रोहित देव झा को प्रिंसिपल सीसीआईटी (एनएफएसी), रूबल सिंह को रेंज-78 तथा साहिल कुमार बंसल को प्रिंसिपल सीसीआईटी (एक्जेम्प्शन) में पदस्थ किया गया है। संजय शर्मा को सीआईटी (ऑडिट-1), संजीव कुमार को प्रिंसिपल सीसीआईटी (इंटरनेशनल टैक्सेशन), सारथी बेहरा को पीसीआईटी (टीयू-1) तथा सतपाल को पीसीआईटी (एयू-1) की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
सत्या नारायण ताखर को प्रिंसिपल सीसीआईटी (एक्जेम्प्शन) से प्रिंसिपल सीसीआईटी (आई एंड सीआई), सौरभ उपाध्याय को प्रिंसिपल सीसीआईटी (इंटरनेशनल टैक्सेशन), शंकर गुप्ता को पीसीआईटी (एयू-10), शंकरलाल वर्मा को प्रिंसिपल सीसीआईटी (एक्जेम्प्शन), शिजोले श्रुति रामराव को पीसीआईटी (एयू-8), सुधीप डबास को रेंज-22, सुधा कोरिवी को रेंज-67, सुनील कुमार पांडेय को डीजीआईटी (इन्वेस्टिगेशन), सुरवेंदु ठाकुर को रेंज-25, सुरभि गर्ग को पीसीआईटी (एयू-7), तनय शर्मा को रेंज-61 तथा तौफेल ताहिर को प्रिंसिपल सीसीआईटी (इंटरनेशनल टैक्सेशन) में पदस्थ किया गया है।
इसके अलावा वैभव श्रीवास्तव को पीसीआईटी (एयू-4), वेद प्रकाश को रेंज-46, विधि चौधरी को ओएसडी, प्रिंसिपल सीसीआईटी दिल्ली, विपुल कश्यप को रेंज-30 तथा वीरेंद्र कुमार सिंह को प्रिंसिपल सीसीआईटी (इंटरनेशनल टैक्सेशन) में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। विभागीय हलकों में इस व्यापक फेरबदल को प्रशासनिक पुनर्संतुलन और विभिन्न संवेदनशील प्रभारों में अधिकारियों की तैनाती से जोड़कर देखा जा रहा है।