Andhra IAS Transfer: राज्य में एक साथ हुआ 7 आईएएस अधिकारियों का तबादला, 4 जिलों के DM बदले

आंध्र प्रदेश में एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल (IAS Transfer) देखने को मिला है। 8 आईएएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। अल्लूरी सीताराम राजू, गुंटूर विशाखापट्टनम और काकीनाडा के कलेक्टर बदले गए हैं। राज्यपाल के नाम से सामान्य प्रशासन विभाग ने 29 मार्च को तबादले और नियुक्ति से संबंधित आदेश जारी किया है। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नया पदभार संभालने का निर्देश भी दिया गया है।

बैच 2013 के आईएएस अधिकारी सागिली शान मोहन को चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर आंध्र प्रदेश इकोनॉमिक्स डेवलपमेंट बोर्ड के पद पर नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह काकीनाडा के कलेक्टर और जिला पदाधिकारी पद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। आईएएस अधिकारी सी.एम साईकांत वर्मा को कलेक्टर एवं जिला पदाधिकारी गुंटूर पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। थमीम अंसारिया के स्थान पर पद ग्रहण करेंगे।

आईएएस अधिकारी मुत्तिमबाकू अभिशिक्त किशोर को विशाखापत्तनम का नया कलेक्टर और डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट बनाया गया है। एम. एन हरेनधीर प्रसाद को काकीनाडा का नया कलेक्टर और डीएम बनाया गया है। अल्लूरी सीताराम राजू जिले कलेक्टर एवं डीएम पद की जिम्मेदारी निशांति टी को नियुक्त किया गया है, जो पहले डॉ बीआर कोनासीमा जिले के संयुक्त कलेक्टर और अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट पद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

अल्लूरी सीताराम राजू जिले के कलेक्टर और जिला मजिस्ट्रेट पद पर कार्यरत दिनेश कुमार ए.एस को आंध्र प्रदेश औद्योगिक अवसंरचना निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक के पद पर नियुक्त किया गया है।
थमीम अंसारिया को स्कूल शिक्षा के निदेशक पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

screenshot 20260329 1754446969243847943523992

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles