Sensex : शेयर बाजार एक बार फिर धड़ाम…1100 अंकों का गोता लगाया

मुंबई। शेयर बाजार एक बार फिर क्रैश (Stock Market Crash) नजर आ रहा है. सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को तेजी के साथ ग्रीन जोन में ओपन होने के बाद अचानक बाजार के दोनों इंडेक्स बुरी तरह बिखर गए. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स (BSE Sensex) तो देखते ही देखते 1100 अंकों का गोता लगा गया और गिरते हुए 83,000 के लेवल से नीचे लुढ़क गया, तो वहीं दूसरी ओर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी इंडेक्स (NSE Nifty) भी 330 अंक फिसल गया. अचानक शेयर बाजार में आई इस गिरावट के पीछे कई कारण नजर आ रहे हैं.
शेयर मार्केट में शुरुआती कारोबार के दौरान बीएसई का सेंसेक्स अपने पिछले बंद 83,734 की तुलना में तेजी के साथ 83,969 के स्तर पर ओपन हुआ था और फिर कुछ देर ग्रीन जोन में कारोबार करने के बाद अचानक इसकी चाल बदल गई और शुरुआती तेजी, तेज गिरावट में तब्दील हो गई. खबर लिखे जाने तक Sensex 913 अंक फिसलकर 82,625 पर ट्रेड कर रहा था.
सेंसेक्स जैसा ही हाल एनएसई निफ्टी का भी रहा. ये 50 शेयरों वाला इंडेक्स अपने पिछले बंद 25,819 की तुलना में तेजी लेकर 25,873 के लेवल पर खुला था और फिर ये भी अचानक 330 अंक के आसपास टूटकर 25,465 पर आ गिरा.
Stock Market Crash के बीच सबसे ज्यादा टूटने वाले शेयरों की बात करें, तो बीएसई की लार्जकैप कैटेगरी में शामिल 30 में से 29 शेयर रेड जोन में कारोबार कर रहे थे. Kwality Wall Share (5%), Trent Share (3.20%), IndiGo Share (2.60%), M&M Share (2.30%) की गिरावट लेकर कारोबार कर रहे थे.
मिडकैप में शामिल Persistent Share (4.10%), Paytm Share (3.50%), Hindustan Petroleum Share (3.40%), Dixon Share (2.50%) फिसलकर ट्रेड कर रहे थे. इसके अलावा स्मॉलकैप शेयरों में Cohance Share (4%) और IIFL Share (3%) टूट गया था.





