Raveena Tandon-Akshay Kumar: सालों बाद साथ दिखे अक्षय कुमार-रवीना टंडन, सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा दोनों का Video

Raveena Tandon-Akshay Kumar: बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन और एक्शन हीरो अक्षय कुमार की जोड़ी को एक दौर की टॉप जोड़ी माना जाता था। दोनों ने सिल्वर स्क्रीन पर खूब सुर्खियां बटोरी थीं। अक्षय कुमार और रवीना टंडन ने फिल्म मोहरा, खिलाड़ियों का खिलाड़ी जैसी फिल्मों में साथ में काम किया है। हाल ही में कई सालों के बाद एक बार फिर दोनों को एक इवेंट में साथ देखा गया जिसकी खूब चर्चा हो रही है।

इवेंट में मस्ती करते दिखाई दिए दोनों (Raveena Tandon-Akshay Kumar)

90 के दशक की मोस्ट पॉपुलर जोड़ी रवीना टंडन (Raveena Tandon) और अक्षय कुमार (Akshay Kumar) फैंस की फेवरेट जोड़ी हुआ करती थी। ऑनस्क्रीन से लेकर ऑफस्क्रीन तक दोनों की जोड़ी को खूब पसंद किया गया था। दोनों के रिलेशनशिप की भी खबरें मीडिया में खूब उछली थीं। फिर अचानक से दोनों के अलग होने की खबर आने लगी।

 

उसके बाद दोनों को ऑनस्क्रीन से लेकर ऑफस्क्रीन तक देखने के लिए फैंस की आंखें तरस गईं थीं। अब इतने सालों के बाद दोनों स्टार्स को साथ देखा गया है जिसने फैंस को खुश कर दिया। हाल ही में हुए एक इवेंट से दोनों की तस्वीरें और वीडियो जमकर वायरल हो रहे हैं।

जमकर वायरल हो रहा वीडियो

अभी हाल ही में हुए एक इवेंट से दोनों की तस्वीरें और वीडियो जमकर वायरल हो रहे हैं। इन वीडियोज और फोटोज में दोनों एक दूसरे साथ बात करते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में अक्षय (Akshay Kumar) और रवीना (Raveena Tandon) एक दूसरे को हग करते हुए भी दिखाई दिए। दोनों को वीडियो में मस्ती करते और हंसते हुए देखा गया है जिसे देख फैंस काफी एक्साइटेड हो रहे हैं और स्टार्स का ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

The post Raveena Tandon-Akshay Kumar: सालों बाद साथ दिखे अक्षय कुमार-रवीना टंडन, सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा दोनों का Video appeared first on E24 Bollywood.

0/Post a Comment/Comments