इस महीने में तीसरी बार कर्ज उठाएगी सरकार, 3000 करोड़ की राशि लेंगे..एक माह में कुल आठ हजार करोड़ का कर्ज...कुल साढ़े तीन लाख से ऊपर...?

भोपाल | राज्य सरकार इस महीने में तीसरी बार कर्ज लेने जा रही हैं। 3 हजार करोड़ रुपए का कर्ज लिया जाना है, जो 21 फरवरी को लिया जाएगा। यह कर्ज 15 साल के लिए लिया जाएगा।
 उल्लेखनीय है कि इस महीने दो बार 3 हजार करोड़ रुपए और 2 हजार करोड़ रुपए का कर्ज लिया जा चुका है। इस तरह इसी महीने 8 हजार करोड़ रुपए कर्ज के बढ़ जाएंगे। राज्य सरकार का इस साल यानी 31 मार्च तक 3 लाख 12 हजार करोड़ रुपए कुल कर्ज होने का अनुमान है। चालू वित्तीय वर्ष में ही बाजार से 18 हजार करोड़ रुपए का कर्ज लिया जा चुका है।
सूत्र बताते हैं कि प्रदेश पर कुल साढ़े तीन लाख रुपए से अधिक का कर्ज हो गया है, मुफ्त योजनाओं के चक्कर में कर्ज लगातार बढ़ रहा है। ये योजनाएं केवल चुनावी लाभ के लिए लागू हो रही हैं। 

0/Post a Comment/Comments