Loksabha Election: MP में दोपहर 3 बजे तक 54.09% वोटिंग : राजगढ़ में सबसे ज्यादा 63.69% मतदान

भोपाल। लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में मध्यप्रदेश की 9 सीटों पर मतदान चल रहा है। दोपहर 3 बजे तक इन 9 सीटों पर 54.09% मतदान हुआ है। सबसे ज्यादा दिग्विजय की सीट राजगढ़ में मतदान हुआ है। यहां 63.69% वोटर अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर चुके हैं। सिंधिया की सीट गुना में 60.16% तो शिवराज की विदिशा सीट पर 59.87% वोटिंग हो चुकी है।

तीसरे चरण की 9 सीटों मुरैना, भिंड, ग्वालियर, गुना, राजगढ़, विदिशा, सागर, बैतूल और भोपाल पर कुल 127 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। जबकि एक करोड़ 77 लाख 52 हजार 583 मतदाता हैं।

राजगढ़ के कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह का कहना है कि चाचौड़ा में एक बूथ पर 11 वोट डले और ईवीएम 50 बता रही थी। मुरैना, शिवपुरी, राजगढ़, बैतूल, रायसेन समेत कुछ जिलों से मतदान का बहिष्कार करने की भी सूचना है। यहां कुछ गांवों में सड़क और नहर नहीं होने की बात कहते हुए वोट डालने से मना कर दिया। अफसरों के समझाइश के बाद कुछ वोटर मान गए। भोपाल के एक दक्षिण-पश्चिम में एक बूथ पर लकी ड्रॉ निकाला जा रहा है। इसमें विजेता को डायमंड रिंग दी जा रही है।

मुरैना में कांग्रेस कैंडिडेट सत्यपाल सिकरवार ने पुलिस-प्रशासन पर वोटिंग डंप कराने के आरोप लगाए। मंत्री एंदल सिंह कंसाना के मुरैना गांव गाड़ी खेड़ा में लोगों ने मतदान का बहिष्कार कर दिया। राजगढ़ में शराब पीकर अभद्रता कर रहे पीठासीन अधिकारी को कलेक्टर ने निलंबित कर दिया। यहां पुलिस ने एक कांग्रेस नेता को नजरबंद भी किया है। चुनाव आयोग ने 20 हजार 456 मतदान केंद्र बनाए हैं। इनमें 5,744 संवेदनशील मतदान केंद्र हैं।

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles