Loksabha Election: भोपाल में 64.25% से अधिक मतदान, सीहोर में सबसे ज्यादा 70 फीसदी मतदान

भोपाल। लोकसभा सीट पर 64.25 प्रतिशत वोटिंग हुई। 210 पोलिंग बूथ की एंट्री बाकी है। ऐसे में यह आंकड़ा 65 प्रतिशत के पार पहुंचने का अनुमान है। यदि ऐसा होता है तो पिछले लोकसभा चुनाव से आगे निकल सकते हैं। 2019 में लोकसभा सीट पर 65.65 प्रतिशत वोटिंग हुई थी, जो 61 साल में सबसे अधिक है।

कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि मतदान कराने के बाद मतदान दल पुरानी जेल में बने स्ट्रॉन्ग रूम में आने लगे हैं। उनका फूल माला पहनाकर स्वागत किया जा रहा है।

इससे पहले शाम 5 बजे तक 59 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। सबसे ज्यादा 49.90 प्रतिशत मतदान सीहोर विधानसभा में 70.82 हुआ। दक्षिण पश्चिम विधानसभा सीट पर सबसे कम वोटिंग हुई है।

वहीं, दोपहर 3 बजे तक 50.16 प्रतिशत मतदान हुआ। सबसे ज्यादा 61.38% मतदान सीहोर विधानसभा में हुआ था। दोपहर एक बजे तक कुल 40.41 प्रतिशत मतदान हुआ। इसके बाद दोपहर में कई पोलिंग बूथ पर सन्नाटा पसरा रहा। इक्का-दुक्का वोटर्स ही मतदान करने पहुंचे।

भोपाल में सीजन में पहली बार पारा 42.4 डिग्री दर्ज किया गया। इसके चलते शहर में दोपहर बाद पोलिंग बूथ पर सन्नाटा पसरा रहा। शाम को भी इक्का-दुक्का मतदाता ही बूथ पर पहुंचे।

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles