Bhopal : पुराने शहर में लगी आग, मची अफरा-तफरी

भोपाल. लक्ष्मी टॉकीज स्थित सराय के पास शुक्रवार देर रात आग लग गई। आग फल के ठेलों में लगी। इससे अफरा-तफरी मच गई। उत्तर विधायक आतिफ अकील ने मौके पर मौजूद रहकर आग बुझवाई। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
लक्ष्मी टॉकीज स्थित सराए में ही विधायक अकील का घर भी है। आग लगने की सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी गई। दमकल के आने से पहले लोग आग पर काबू पाने में जुट गए।
सराए में रखे फल से भरे हुए ठेले जले
आगजनी में सराए में रखे फलों से भरे ठेले जल गए। निगम की दमकलें आने से पहले लोग आग बुझाने के लिए दौड़ पड़े। आगजनी के दौरान ठेलों के टायर में ब्लास्ट होने लगा। इसलिए लोगों ने ठेलो को तुरंत बाहर किया। इससे कुछ लोगों के हाथ भी जल गए।
गाड़ियां जलने से बचीं
जिस जगह आग लगी, उसके पास में ही कई गाड़ियां भी खड़ी थीं। इससे बड़ा हादसा होने का आंदेशा था। इसलिए लोगों ने गाड़ियों को बाहर निकाला और फिर आग बुझाई।





