MP : पीडब्ल्यूडी मेंआरएल वर्मा ईएनसी बने, केपीएस राणा को सड़क विकास निगम भेजा

भोपाल। राज्य शासन ने जबलपुर के प्रभारी मुख्य अभियंता आर एल वर्मा को लोक निर्माण विभाग का प्रमुख अभियंता बनाया है।
जारी आदेश के अनुसार के०पी०एस०राणा, प्रभारी प्रमुख अभियंता, म०प्र० लोक निर्माण विभाग, भोपाल को तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण करते हुए अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त प्रभारी प्रमुख अभियंता, म०प्र० सड़क विकास निगम, भोपाल के पद पर पदस्थ किया गया है। एवं शआर० एल० वर्मा, प्रभारी मुख्य अभियंता, लोक निर्माण विभाग, जबलपुर परिक्षेत्र जबलपुर को अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त प्रभारी प्रमुख अभियंता, म०प्र० लोक निर्माण विभाग, भोपाल के पद पर पदस्थ किया गया है।




