War : मोदी बोले- ईरान जंग जारी रही तो गंभीर दुष्परिणाम होंगे, आने वाला समय देश की सबसे बड़ी परीक्षा लेगा, राज्यों का सहयोग जरूरी
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम एशिया के हालात पर राज्यसभा को संबोधित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पश्चिम एशिया संकट से भारत में स्थिति चिंताजनक है। हमारे व्यापार के रास्ते प्रभावित हो रहे हैं। गैस-तेल जैसे जरूरी सामान की सप्लाई प्रभावित हो रही है।
पीएम ने कहा कि फर्टिलाइजर की सप्लाई प्रभावित हो रही है। होर्मुज स्ट्रेट में हमारे जहाज और भारतीय क्रू फंसा हुआ है। जरूरी है कि भारत की संसद की उच्च सदन से शांति और संवाद की एकजुट आवाज पूरी दुनिया तक जाए।
पीएम ने कहा कि युद्ध की शुरूआत के बाद से मैंने वेस्ट एशिया के देशों के राष्ट्राध्यक्षों से बात की है। गल्फ के देशों के साथ बात कर रहे हैं। अमेरिका और इजराइल के संपर्क में हैं।
उन्होंने कहा कि हमने होर्मूज स्ट्रेट खोले जाने पर बात की है। कमर्शियल जहाज पर हमला अस्वीकर है। भारत ने इस समस्या के समाधान के लिए संवाद का रास्ता सुझाया है। किसी के भी जीवन पर संकट मानवता के हित में नहीं है।
राज्य सरकार कालाबाजारी-जमाखोरी पर एक्शन लें
पीएम ने कहा कि मैं राज्यों की सरकार से आग्रह करना चाहता हूं कि गरीबों पर, श्रमिकों पर बुरा असर पड़ता है इसलिए पीएम गरीब अन्न कल्याण योजना का लाभ मिलता रहे इसके लिए प्रोएक्टिव कदम उठाए जाएं, राज्य सरकार विशेष वय्वस्था करें। ऐसे समय में कालाबाजारी करने वाले, जमाखोरी करने वाले एक्टिव होते हैं। जहां से शिकायतें आती हैं, कार्रवाई करनी चाहिए। ये राज्य की प्राथमिकता होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि राज्यों से अनुरोध है कि संकट कितना भी बड़ा हो, भारत की तेज ग्रोथ बनाए रखना सबकी जिम्मेदारी है। हमें तेज रिफॉर्म करते रहने होंगे। कोरोन के महा-संकट में केंद्र और राज्यों ने टीम इंडिया में कोविड मैनेजमेंट का बेहतरीन मॉडल सामने रखा था। हमें उसी भावना के साथ आगे काम करना है। राज्यों और केंद्र के प्रयासों से देश इस संकट का सामना कर पाएगा। इस संकट अलग प्रकार का है। समाधान भी अलग प्रकार के होंगे। धीरज के साथ, संयम के साथ, शांत मन से मुकाबला करना होगा। इस जंग को लेकर पल पल में हालात बदल रहे हैं। इसलिए देशवासियों से कहूंगा कि हर चुनौती के लिए तैयार रहना ही होगा।
भारत 41 देशों से एनर्जी इम्पोर्ट करता है
पीएम ने कहा कि पहले भारत में 27 देशों से एनर्जी इम्पोर्ट किया जाता था। आज 41 देशों से एनर्जी इम्पोर्ट किया जाता है। हमने कच्चे तेल के भंडार को भी प्राथमिकता दी है। बीते 10 साल में रिफआइनिंग कैपेसिटी भी बढ़ाई गई है। देश को भरोसा देना चाहता हूं कि भारत के पास क्रूड ऑयल की निरंतर सप्लाई की व्यवस्था है। सरकार घरेलू गैस सप्लाई में एलपीजी के अलावा पीएनजी पर भी जोर दे रही है। एलपीजी के घरेलू उत्पादन को भी बढ़ाने का काम जारी है।
होर्मुज विश्व व्यापार के सबसे बड़ा रूट है
पीएम ने कहा कि होर्मुज विश्व व्यापार के सबसे बड़ा रूट है। इस रूट से गैस और फर्टिलाइजर का बहुत बड़ा मात्रा आता है। लेकिन विपरित हालात के बावजूद सरकार ने संवाद से, कूटनीति से रास्ता बनाने की कोशिश की है। कोशिश है कि जहां से भी संभव हो तेल और गैस भारत पहुंचे। पीएम ने कहा कि बीते कुछ दिनों में दुनिया के अनेक देशों से कच्चे तेल और LPG से भरे जहाज भारत आए हैं। इस दिशा में हमारे प्रयास आने वाले दिनों में भी जारी रहेंगे.