प्रधानमंत्री ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के फेज-1 का उद्घाटन किया
विकसित यूपी का नया अध्याय शुरू: मोदी

नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज दोपहर यूपी के जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के फेज-1 का उद्घाटन किया। यह अभी भारत का सबसे बड़ा और एशिया का दूसरा सबसे बड़ा एयरपोर्ट है। 4 फेज पूरे होने पर यह एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट हो जाएगा।
पीएम मोदी ने कहा, आज मेरे लिए गर्व और प्रसन्नता के दो कारण हैं। इस एयरपोर्ट का शिलान्यास भी आप सबने मुझे दिया था और आप सबने इस एयरपोर्ट के उद्घाटन का सौभाग्य मुझे दिया। मैंने इस सौभाग्य को आपके साथ बांट दिया और आपके हाथों इसका उद्घाटन करा दिया। जिस यूपी ने मुझे अपना प्रतिनिधि चुना, जिस यूपी ने मुझे सांसद बनाया। उस यूपी की पहचान के साथ, इस भव्य एयरपोर्ट का नाम भी जुड़ गया है।
पीएम ने कहा, साथियों यह एयरपोर्ट आगरा, मथुरा, अलीगढ़, गाजियाबाद, मेरठ, इटावा, बुलंदशहर, फरीदाबाद इस पूरे क्षेत्र को बहुत बड़ा लाभ होने वाला है। हिंदुस्तान और यूपी का तो होना ही होना है, यह एयरपोर्ट पश्चिम यूपी के किसानों, छोटे और लघु उद्योगों और भारत के नौवजानों के लिए अनेक अवसर देने वाला है। यहां से दुनिया के लिए विमान तो उड़ेंगे ही, साथ ही यह विकसित उत्तर प्रदेश की उड़ान का प्रतीक बनेगा।

screenshot 20260328 1423527050611782299387848

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles