भोपाल शहर कांग्रेस की कार्यकारिणी घोषित, जिलाध्यक्ष बनने के दस महीने बाद बनी टीम
भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी (MPCC) ने राजधानी भोपाल में संगठन को मजबूती देने के लिए भोपाल शहर जिला कांग्रेस कमेटी की जिला कार्यकारिणी का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। प्रवीण सक्सेना के जिला अध्यक्ष बनने के दस महीने बाद अब जिला कांग्रेस कमेटी का गठन हुआ है।
50 से ज्यादा पदाधिकारी टीम में शामिल
भोपाल शहर कांग्रेस कमेटी में 50 से ज्यादा पदाधिकारी बनाए गए हैं। इनमें अभिषेक शर्मा को जिला संगठन महासचिव बनाया गया है। महेन्द्र जाधव कोषाध्यक्ष बनाए गए हैं। प्रशांत कुमार गुरुदेव और आनंद सबधानी को जिला प्रवक्ता बनाया गया है। राहुल बबेले और मानवेंद्र शर्मा को सोशल मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है।
सूची…