राज्य पुलिस सेवा के 8 अधिकारियों को
आईपीएस अवार्ड मिलेगा, एक नाम रुका
भोपाल। राज्य पुलिस सेवा के 9 अधिकारियों को आईपीएस अवार्ड के लिए मंत्रालय में यूपीएससी के सदस्य संजय वर्मा की अध्यक्षता में बैठक हुई। इस बैठक में 27 नामों पर विचार किया गया, जिसमें से 8 नामों को हरी झंडी दिए जाने की जानकारी मिली है। राज्य पुलिस सेवा के 1997 बैच के अधिकारी सीताराम सदभैया के अलावा 1998 बैच के अधिकारी मलय जैन, अमित सक्सेना, निमिषा पांडे, मनीषा पाठक, सुमन गुर्जर, एसएस सराफ और समर वर्मा के नाम पर मुहर लगाई गई है। जबकि विभागीय जांच के कारण राजेश मिश्रा का लिफाफा बंद किया गया।