Sensex : दो दिन की तेजी के बाद अचानक बिखरा शेयर बाजार, सेंसेक्स 500 अंक फिसला

मुंबई। शेयर बाजार में बीते दो दिन की तेजी पर सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन ब्रेक लगा नजर आया. खुलने के साथ ही शेयर मार्केट क्रैश (Stock Market Crash) हो गया और गिरावट बाजार में कारोबार बंद होने तक जारी रही. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 500 अंक से ज्यादा की गिरावट लेकर क्लोज हुआ, तो वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 भी 133 अंक फिसलकर बंद हुआ.
शेयर मार्केट में कारोबार की शुरुआत के साथ बीएसई का सेंसेक्स अपने पिछले बंद 83,817 की तुलना में 83,757 पर खुला और कारोबार के दौरान ये 83,151 तक फिसला, लेकिन अंत में 503.76 अंक गिरकर 83,313.93 पर क्लोज हुआ.
बात निफ्टी की करें, तो इसका हाल भी सेंसेक्स की तरह ही रहा. NSE Nifty ने बुधवार के बंद 25,776 की तुलना में गिरकर 25,755.90 पर ट्रेड शुरू किया और फिर कारोबार के दौरान 25,579 का इंट्राडे लो हिट किया. हालांकि, अंत में ये थोड़ी रिकवरी के साथ 133 अंक फिसलकर 25,642 पर बंद हुआ.
सबसे ज्यादा फिसले ये 10 शेयर
Stock Market में गिरावट के बीच बीएसई लार्जकैप में शामिल 30 में से 26 शेयर रेड जोन में क्लोज हुए. सबसे ज्यादा गिरावट Eternal Share (2.50%), Bharti Airtel Share (1.65%), BEL Share (1.42%) में आई. मिडकैप में शामिल Tindia Share (9.72%), Suzlon Share (3.86%), Dixon Share (2.60%), Aurobido Pharma Share (2.41%) और Mphasis Share (1.79%) गिरकर बंद हुए. स्मॉलकैप में देखें, तो Redington Share (5.35%) और MCX Share (5.17%) टूटकर बंद हुआ.





