Shehnaaz Gill: शहनाज गिल ने कर दिया कुछ ऐसा, करने लगे सब तारीफ…

Shehnaaz Gill Viral Video: ‘बिग बॉस 13’ से सबके दिलों में अपनी जगह बनाने वाली एक्ट्रेस शहनाज गिल आज करोड़ो दिलों पर राज करती हैं। बॉलीवुड में भी उनकी चमक देखने को मिल रही है। इसी बीच शहनाज गिल ने एक अवॉर्ड नाइट शो में फैंस का दिल जीत लिया। उन्होंने कुछ ऐसा कि उनका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस उनपर जमपर अपना प्यार बरसा रहे हैं।

दरअसल, 22 फरवरी 2023 को मुंबई में अवॉर्ड का आयोजन हुआ था। जहां कई सितारे पहुंचे हुए थे। शहनाज गिल भी इस शो में नजर आई थी, उन्हें ‘डिजिटल पर्सनैलिटी ऑफ द ईयर’ का अवार्ड भी मिला। अवॉर्ड लेते समय उन्होंने कुछ ऐसा किया, जिससे सभी फैंस उनके दीवाने हो गए और उन्होंने सभी का दिल जीत लिया।

ये भी पढ़ें: ‘लॉक-अप’ सीजन 2 में ये अदाकारा बनेंगी बॉस! करण कुंद्रा को किया रिप्लेस

अवॉर्ड शो में Shehnaaz Gill ने किया ये काम

जब शहनाज को अवॉर्ड के लिए स्टेज पर बुलाया गया, तब लोग उनसे गाना गाने के लिए कहने लगे। जिसके बाद शहनाज गिल ने एक पंजाबी गाना गाया। एक्ट्रेस गाना गा ही रही थी कि इतने में अजान होने लगी। अजान की आवाज सुनते ही शहनाज ने अपना गाना रोक दिया और सम्मान देने के लिए वो खड़ी हो गईं। शहनाज गिल का सभी धर्म के प्रति इस सम्मान को देख कर सोशल मीडिया पर सना की खूब तारीफ हो रही है।

अपनी खूबसूरती से लूटी महफील

वहीं, बात करें शहनाज गिल के लुक की तो अवॉर्ड शो में उन्होंने वन शोल्डर ब्लैक एंड व्हाइट कलर का लॉन्ग गाउन पहना था। मिनिमम  मेकअप के साथ शहनाज गिल ने  पोनीटेल किया हुआ था। शहनाज अवार्ड शो में स्टनिंग लुक में दिखाई दीं। फैंस उनकी लुक की खूब तरीफ कर रहे हैं।

The post Shehnaaz Gill: शहनाज गिल ने कर दिया कुछ ऐसा, करने लगे सब तारीफ… appeared first on E24 Bollywood.

0/Post a Comment/Comments