MP: मुरैना में डीएसपी के गनर ने गोली मारकर सुसाइड किया,  सरकारी आवास में मिला शव

मुरैना। मुरैना में डीएसपी हेडक्वार्टर के गनर ने गोली मारकर सुसाइड कर लिया। उनका शव सरकारी क्वार्टर में मिला। घटना मंगलवार देर रात 11 बजे की है।

विक्रम परमार के मां पिता ग्वालियर के विजयनगर गधाईपुरा में रहते हैं। वे मुरैना में पत्नी, 16 साल की बेटी और 10 साल के बेटे के साथ सरकारी क्वार्टर में रहते थे। मूल रूप से वैपुरा बाड़ी बसेड़ी (धौलपुर, राजस्थान) के रहने वाले थे।

बताया जा रहा है कि विक्रम के एक पैर में फ्रैक्चर था, इसके बाद भी वे ड्यूटी कर रहे थे। ऐसी भी चर्चा है कि मंगलवार रात उनका पत्नी से किसी बात पर झगड़ा हुआ था। फिलहाल, पुलिस जांच कर रही है कि उन्होंने ऐसा कदम क्यों उठाया।

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles