MP: इटारसी ऑर्डिनेंस फैक्ट्री क्षेत्र में फिर एक तेंदुए की मौत

नर्मदापुरम। इटारसी स्थित आयुध निर्माणी (ऑर्डिनेंस फैक्ट्री) क्षेत्र में फिर एक तेंदुए की मौत हो गई। सोमवार को सर्चिंग के दौरान तेंदुआ मृत अवस्था में मिला। दोपहर 12 बजे तेंदुए के मौत की सूचना वन विभाग को मिली। जिससे हडक़ंप मच गया।
तेंदुआ के मौत की 4 दिन में दूसरी घटना है। चार दिन पहले भी ऑर्डिनेंस फैक्ट्री के पावर हाउस के पास बिजली के करंट लगने से मौत हो गई थी। घटना शाम करीब 5 बजे की है। रात में शव बागदेव चौकी पर लाकर उसका अगले दिन अंतिम संस्कार हुआ था। तेंदुआ के करंट की चपेट में आने से मौत की पुष्टि भी हुई थी। मौत का मामला ठंडा भी नहीं हुआ था, कि सोमवार को फिर ऑर्डिनेंस फैक्ट्री क्षेत्र में ही एक ओर तेंदुए के मृत मिलने की जानकारी आई।
सूचना मिलने पर रेंजर महेंद्र गौर, डीएफओ मयंक सिंह गुर्जर घटना स्थल पर पहुंचे। सीसीएफ अशोक कुमार चौहान भी कुछ देर से घटना स्थल पहुंचेंगे। तेंदुए की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। सूत्रों के मुताबिक करीब 2, 3 दिन पुराना तेंदुए का शव है। फिलहाल में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है।
सीसीएफ अशोक कुमार चौहान ने बताया चार दिन पहले मादा तेंदुए की करंट से मौत हुई। जिसके बाद हमने ऑर्डिनेंस फैक्ट्री के पावरहाउस वाले उक्त क्षेत्र में सर्चिंग के निर्देश दिए थे, ताकि कही मादा तेंदुआ के बच्चे आसपास ओर न हो। इसलिए सर्चिंग कराई जा रही थी, इस बीच सोमवार को तेंदुआ मिला। तेंदुआ की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। फिलहाल जांच करवा रहे है।

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles