RGPV : प्रो. आलोक शर्मा बने राजीव गांधी विवि के कुलपति

भोपाल। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने प्रो. आलोक शर्मा, निदेशक भारतीय पर्यटन एवं यात्रा प्रबंधन संस्थान, ग्वालियर को आरजीपीवी का कुलपति नियुक्त किया है। यह नियुक्ति चार वर्ष की अवधि के लिए की गई है। इसके अलावा राज्य शासन ने बाल अधिकार संरक्षण आयोग में दो सदस्यों की नियुक्ति भी की है।

राज्य शासन ने मध्यप्रदेश बाल अधिकार संरक्षण आयोग में सोनम निनामा और अधिवक्ता अर्चना गुप्ता को सदस्य नियुक्त किया है। इससे पहले डॉ. निवेदिता शर्मा को आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया जा चुका है। आयोग में अब एक अध्यक्ष और दो सदस्यों की पूर्ण समिति कार्यरत होगी। इससे बाल अधिकार संरक्षण, बाल सुरक्षा और बाल कल्याण से जुड़े कार्यों का संचालन और अधिक प्रभावी ढंग से किया जा सकेगा।

सुनील कुमार के कारण चर्चा में रहा है आरजीपीवी

आरजीपीवी प्रो. और विश्वविद्यालय के कुलपति रहे सुनील कुमार के कारण पिछले सालों में काफी चर्चा में रहा है। इनके कार्यकाल में 19 करोड़ रुपए से अधिक का घोटाला सामने आया था। इसके बाद राज्य शासन ने सुनील कुमार से इस्तीफा ले लिया था और उनके विरुद्ध केस दर्ज होने के बाद भ्रष्टाचार के मामले में कार्रवाई भी की गई है। सुनील कुमार के अलावा रजिस्ट्रार और अन्य अधिकारी भी इस मामले में दोषी पाए गए थे जिनके विरुद्ध भी जांच चल रही है।

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles