ICC T20I Rankings: अभिषेक शर्मा और ईशान किशन का दबदबा कायम

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने टी20 की ताजा रैंकिंग जारी की है। बल्लेबाजों की रैंकिंग में भारतीय टीम के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा शीर्ष पर बने हुए हैं। बांग्लादेश के खिलाड़ियों को ताजा रैंकिंग में फायदा हुआ है।

टी20 बल्लेबाजों की रैंकिंग में अभिषेक शर्मा नौ मार्च के बाद से कोई इंटरनेशनल टी20 नहीं खेलने के बावजूद पहले स्थान पर बने हुए हैं। ईशान किशन दूसरे स्थान पर हैं। पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान तीसरे स्थान पर हैं। इंग्लैंड के फिल सॉल्ट चौथे, श्रीलंका के पथुम निसांका पांचवें, भारत के तिलक वर्मा छठे, भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव सातवें, इंग्लैंड के जोस बटलर आठवें, दक्षिण अफ्रीका के डेवाल्ड ब्रेविस नौवें और जिम्बाब्वे के ब्रायन बेनेट दसवें स्थान पर हैं।

बल्लेबाजों की रैंकिंग का हाल

भारत अभिषेक शर्मा 875
भारत ईशान किशन 871
पाकिस्तान साहिबजादा फरहान 848
इंग्लैंड फिल सॉल्ट 792
श्रीलंका पथुम निसांका 766
भारत तिलक वर्मा 742
भारत सूर्यकुमार यादव 722
इंग्लैंड जोस बटलर 716
दक्षिण अफ्रीका डेवाल्ड ब्रेविस 702
जिम्बाब्वे ब्रायन बेनेट 701

गेंदबाजों की रैंकिंग में राशिद खान शीर्ष पर
गेंदबाजों की रैंकिंग में अफगानिस्तान के राशिद खान पहले, भारत के वरुण चक्रवर्ती दूसरे,पाकिस्तान के अबरार अहमद तीसरे, इंग्लैंड के आदिल राशिद चौथे, भारत के जसप्रीत बुमराह पांचवें, ऑस्ट्रेलिया के एडम जैम्पा छठे, दक्षिण अफ्रीका के कॉर्बिन बॉश सातवें, वेस्टइंडीज के मैथ्यू फोर्ड आठवें, अफगानिस्तान के मुजीब उर रहमान नौवें और ऑस्ट्रेलिया के नाथन एलिस दसवें स्थान पर हैं।

गेंदबाजों की रैंकिंग का हाल

अफगानिस्तान राशिद खान 753
भारत वरुण चक्रवर्ती 740
पाकिस्तान अबरार अहमद 736
इंग्लैंड आदिल राशिद 721
भारत जसप्रीत बुमराह 702
ऑस्ट्रेलिया एडम जैम्पा 682
दक्षिण अफ्रीका कॉर्बिन बॉश 669
वेस्टइंडीज मैथ्यू फोर्ड 667
अफगानिस्तान मुजीब उर रहमान 663
ऑस्ट्रेलिया नाथन एलिस 661

बांग्लादेशी खिलाड़ियों को फायदा
मौजूदा समय में आईपीएल 2026 का आयोजन हो रहा है। पाकिस्तान में इस दौरान पाकिस्तान प्रीमियर लीग (पीएसएल) खेली गई। आईपीएल के दौरान अंतरराष्ट्रीय सीरीज न के बराबर होती है। कुछ दिन पहले न्यूजीलैंड की बी टीम बांग्लादेश में तीन टी20 मैच खेली थी। सीरीज ड्रॉ रही थी। बांग्लादेश के खिलाड़ियों को टी20 की बल्लेबाजी और गेंदबाजी रैंकिंग में फायदा हुआ है। प्लेयर ऑफ द सीरीज बांग्लादेश के तौहिद हृदय बल्लेबाजों की रैंकिंग में 37वें स्थान पर आ गए हैं। गेंदबाजी में बांग्लादेश के महेदी हसन एक स्थान ऊपर चढ़कर 17वें स्थान पर आ गए, जबकि शोरीफुल इस्लाम नौ स्थान की बड़ी छलांग लगाकर 54वें स्थान पर पहुंच गए हैं। न्यूजीलैंड के बेन सियर्स 10 स्थान ऊपर चढ़कर 51वें स्थान पर आ गए। ईश सोढ़ी चार स्थान ऊपर चढ़कर 88वें स्थान पर आ गए। सोढ़ी सबसे छोटे फॉर्मेट में न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी बन गए हैं। उन्होंने 165 विकेट लेते हुए टिम साउथी (164 विकेट) को पीछे छोड़ा।

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles