NEET पेपर लीक मामले को लेकर संसद की स्थायी समिति की बैठक, पांच घंटे चला मंथन

नई दिल्ली। NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले को लेकर संसद की स्थायी समिति की बैठक में करीब पांच घंटे तक गहन चर्चा हुई। बैठक में शिक्षा मंत्रालय और नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के शीर्ष अधिकारियों से कई अहम सवाल पूछे गए।
बैठक में शिक्षा मंत्रालय के मुख्य सचिव विनीत जोशी और NTA महानिदेशक अभिषेक सिंह ने समिति के सामने अपना पक्ष रखा। सूत्रों के मुताबिक, अभिषेक सिंह ने बताया कि एजेंसी की फिलहाल सबसे बड़ी प्राथमिकता 21 जून को प्रस्तावित NEET-UG परीक्षा को बिना किसी गड़बड़ी के संपन्न कराना है। इसके लिए नए प्रश्नपत्र तैयार किए जा रहे हैं ताकि सुरक्षा से जुड़ी किसी भी आशंका को खत्म किया जा सके।
समिति के सदस्यों ने पेपर लीक की जांच की प्रगति, परीक्षा रद्द करने के कारणों और दोबारा परीक्षा कराने की तैयारियों पर विस्तार से सवाल किए। हालांकि, अधिकारियों ने कहा कि चूंकि मामला अब सीबीआई जांच के दायरे में है, इसलिए जांच से जुड़ी अधिक जानकारी सार्वजनिक रूप से साझा नहीं की जा सकती।
बैठक में यह भी स्पष्ट किया गया कि पेपर लीक में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सरकार और NTA दोनों ने जांच एजेंसी से निष्पक्ष और सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा है।
सुबह 11 बजे शुरू हुई यह बैठक शाम 4 बजे तक चली। समिति की अध्यक्षता Digvijaya Singh कर रहे थे। बैठक में Rekha Sharma, Swati Maliwal, Ravishankar Prasad, Sambit Patra समेत कई सांसद मौजूद





