Court: जस्टिस सचदेवा एमपी हाई कोर्ट में पदस्थ
नई दिल्ली।चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया चंद्रचूड़ की सलाह पर दिल्ली हाईकोर्ट (Delhi High Court) के 2 जजों का ट्रांसफर हुआ है. जिसमें जस्टिस संजीव सचदेवा का नाम भी शामिल है. जस्टिस संजीव सचदेवा का एमपी हाईकोर्ट में ट्रांसफर हुआ है. वहीं जस्टिस वी कामेश्वर राव को कर्नाटक भेजा गया है।
केंद्र सरकार के न्याय विभाग (Department Of Justic) ने अलग-अलग अधिसूचना जारी कर ट्रांसफर किया है. इसमें बताया गया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देश के मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ की सलाह पर दिल्ली हाईकोर्ट के दो जजों के ट्रांसफर किए हैं. बता दें जस्टिस सचदेवा ने 3 मार्च 2024 को एक पत्र लिखकर किसी भी हाईकोर्ट में ट्रांसफर किए जाने की इच्छा जाहिर की थी।




