IPS : राजीव मिश्रा और दलजीत सिंह बिहार कैडर से केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर भेजे गए

नई दिल्ली। बिहार कैडर के दो वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अब केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर सेवा देंगे। बिहार सरकार के गृह विभाग की ओर से शुक्रवार को इसकी आधिकारिक अधिसूचना भी जारी कर दी गई। जारी अधिसूचना के मुताबिक, आईजी दलजीत सिंह और डीआईजी राजीव मिश्रा अब केंद्र सरकार के तहत अपनी सेवाएं देंगे। आईजी दलजीत सिंह को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और राजीव मिश्रा को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) में महत्वपूर्ण पदों पर तैनात किया गया है। आइए जानते हैं दोनों अधिकारियों के बारे में…वहीं, 2010 बैच के आईपीएस अधिकारी राजीव मिश्रा को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) में पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG) के पद पर भेजा गया है। राजीव मिश्रा वर्तमान में बिहार के आतंकवाद निरोधक दस्ते (ATS) में डीआईजी के रूप में तैनात थे। एटीएस जैसे संवेदनशील विभाग में काम करने का उनका अनुभव अब सीआईएसएफ के माध्यम से देश के औद्योगिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा में काम आएगा।
बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी राजीव मिश्रा सरकार की नजर में पटना एसपी रहते हुए आ गए थे। उनका रहते हुए पटना के क्राइम में गिरावट आई थी।
कौन हैं IPS दलजीत सिंह, जो संभालेंगे BSF में IG का पद
वर्ष 2007 बैच के आईपीएस अधिकारी दलजीत सिंह को बीएसएफ में पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) के पद पर नियुक्त किया गया है। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने से पहले दलजीत सिंह बिहार पुलिस के अपराध अनुसंधान विभाग (सीआईडी) में आईजी के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे थे। उनकी कार्यकुशलता और अनुभव को देखते हुए केंद्र ने उन्हें देश की सीमाओं की सुरक्षा का महत्वपूर्ण जिम्मा सौंपा है।

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles