3 पासपोर्ट कैसे हो सकते हैं’, कांग्रेस का हिमंत और उनकी पत्नी पर हमला, सीएम ने दी मानहानि की धमकी

नई दिल्ली। असम में विधानसभा चुनाव से पहले नया राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी के पास कई विदेशी पासपोर्ट हैं। इस आरोप पर बीजेपी नेता की ओर से तीखी प्रतिक्रिया आई और उन्होंने कानूनी कार्रवाई की धमकी भी दी।

यह विवाद पवन खेड़ा की उस प्रेस कॉन्फ्रेंस से शुरू हुआ जिसमें उन्होंने दावा किया कि उनके पास ऐसे दस्तावेज है जिनसे पता चलता है कि सरमा की पत्नी, रिंकी भुइयां सरमा के पास तीन पासपोर्ट हैं।

उन्होंने कहा, “हमारे पास ऐसे दस्तावेज हैं जिसने पता चलता है कि असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी रिंकी भुइयां सरमा के पास तीन पासपोर्ट हैं। पहला UAE का गोल्डन कार्ड है, दूसरा एंटीगुआ और बारबुडा का पासपोर्ट है और तीसरा मिस्र का पासपोर्ट है। इनमें से दो पासपोर्ट इस्लामिक देशों के हैं, फिर भी वे सार्वजनिक रूप से अपने धार्मिक जुड़ाव का दावा करते रहते हैं।”

खेड़ा ने कहा, “आप मुख्यमंत्री हिमंत और उनकी पत्नी की तस्वीरें देख रहे हैं। उनके नाम जमीन हड़पने, मंदिर के पैसे का दुरुपयोग करने, सरकारी सब्सिडी में हेराफेरी करने और चिट फंड घोटालों जैसे कई आरोपों से जुड़े रहे हैं। लेकिन आज, हम जो दस्तावेज पेश कर रहे हैं, उनका सीधा संबंध भारत के बाहर के मामलों से हैं।”

खेड़ा के अंजान भुगतना पड़ेगा- सीएम हिमंत
सीएम हिमंत बिस्वा सरमा इन दावों को राजनीति से प्रेरित बताते हुए सिरे से खारिज कर दिया और कहा कि वह और उनकी पत्नी, 48 घंटों के भीतर खेड़ा के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर करेंगे।पार्टी के भीतर गहरी हताशा और घबराहट को दर्शाती है। जैसे-जैसे असम एक ऐतिहासित जनादेश की ओर निर्णायक रूप से आगे बढ़ रहा है, इस तरह के हताश और बेबुनियाद हमले केवल उनके कमजोर होते जनाधार को ही उजागर करते हैं।”

असम के लिए शर्मिंदगी- गोगोई
गौरव गोगोई ने भी सीएम पर निशाना साधते हुए कहा, “हिमंत बिस्वा सरमा से जुड़े चौंकाने वाले आरोप सामने आए हैं। कई पासपोर्ट रखना और अपनी संपत्तियों का खुलासा न करना एक गंभीर और आपराधिक अपराध है। उन्होंने असम से अपने विदेशों में मौजूद बैंक खातों में कितना पैसा भेजा है? और जांच की जरूरत है।”
उन्होंने मुख्यमंत्री को “शर्मिंदगी” बताया, जिन्हें “सवालों के जवाब देने होंगे और अपने अपराध की कीमत चुकानी होगी।”

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles