Tamilnadu सरकार में 59 साल बाद कांग्रेस की वापसी, विजय कैबिनेट में दो विधायक बने मंत्री

चेन्नई। थालपति Vijay के नेतृत्व वाली Tamilaga Vettri Kazhagam सरकार का आज तमिलनाडु में पहला बड़ा मंत्रिमंडल विस्तार हुआ। मुख्यमंत्री विजय की सिफारिश पर राज्यपाल ने 23 विधायकों को मंत्री बनाने की मंजूरी दी, जिसके बाद सभी ने शपथ ग्रहण की।
इस विस्तार की सबसे बड़ी राजनीतिक खासियत Indian National Congress की सरकार में वापसी रही। कांग्रेस के दो विधायकों — किल्लियूर से राजेश कुमार एस और मेलूर से पी विश्वनाथन — को मंत्री बनाया गया है। करीब 59 साल बाद तमिलनाडु में किसी क्षेत्रीय दल के नेतृत्व वाली सरकार में कांग्रेस शामिल हुई है।
नई कैबिनेट में क्षेत्रीय और सामाजिक संतुलन साधने की कोशिश दिखाई दी। मंत्रिमंडल में शामिल प्रमुख नामों में थूथुकुडी से श्रीनाथ, अविनाशी से कमाली एस, कुमारपालयम से सी विजयलक्ष्मी, कांचीपुरम से आरवी रंजीतकुमार, कुंभकोणम से विनोद, तिरुवदानई से राजीव, कडलूर से बी राजकुमार और अरक्कोनम से वी गांधीराज शामिल हैं।
इसके अलावा ओट्टापिडारम से मथन राजा पी, राजपालयम से जगदेश्वरी के, ईरोड ईस्ट से एम विजय बालाजी, रासीपुरम से लोगेश तमिलसेल्वन डी, सेलम साउथ से विजय तमिलन पार्थिबन ए, श्रीरंगम से रमेश, वेलाचेरी से कुमार आर, श्रीपेरंबदूर से थेन्नारासु के और कोयंबटूर नॉर्थ से वी संपत कुमार को भी मंत्री पद मिला है।
नई टीम में अरंथांगी से मोहम्मद फरवास जे, तांबरम से डी सरथकुमार, डॉ. राधाकृष्णन नगर से एन मैरी विल्सन और किनाथुकादावु से विग्नेश के को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है।





