CBI : दिल्ली में CBI का बड़ा एक्शन, MCD के डिप्टी कमिश्नर अभिषेक मिश्रा रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार

नई दिल्ली. दिल्ली में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सीबीआई ने दिल्ली एमसीडी के डिप्टी कमिश्नर अभिषेक मिश्रा को रिश्वतखोरी के मामले में गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई एक शिकायत के आधार पर की गई, जिसमें आरोप लगाया गया था कि अधिकारी अपने पद का दुरुपयोग कर अवैध लाभ ले रहे थे। डिप्टी कमिश्नर अभिषेक मिश्रा को 4 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया है। आगे की कार्रवाई शुरू हो गई है। मिश्रा से गहन पूछताछ की जी रही है, जिससे पूरे नेटवर्क का खुलासा हो सके।
सीबीआई ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एमसीडी के शाहदरा नॉर्थ जोन के डिप्टी कमिश्नर लेफ्टिनेंट कर्नल अभिषेक कुमार मिश्रा को 4 लाख रुपये की कथित रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। अधिकारियों के मुताबिक, मिश्रा पर अपने पद का दुरुपयोग कर अवैध लाभ लेने के गंभीर आरोप लगे हैं।
सीबीआई के ट्रैप ऑपरेशन फंसे अभिषेक मिश्रा
सीबीआई को शिकायत मिली थी कि अधिकारी रिश्वत की मांग कर रहे हैं। इस इनपुट के आधार पर एजेंसी ने ट्रैप ऑपरेशन चलाया और आरोप है कि मिश्रा को रंगे हाथों रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया गया। कार्रवाई से पहले एजेंसी ने पर्याप्त सबूत जुटाए, जिसके बाद गिरफ्तारी की गई। समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, गिरफ्तारी के बाद मिश्रा से पूछताछ जारी है और मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। सीबीआई अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस मामले में कोई और अधिकारी या बड़ा भ्रष्टाचार नेटवर्क शामिल तो नहीं है।





