कौन हैं अनन्या बिड़ला? ₹1770 करोड़ नेटवर्थ, ग्लैमर-खूबसूरती के साथ बिजनेस में भी धुरंधर

आईपीएल 2026 से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु फ्रेंचाइजी 16000+ करोड़ रुपये में बिक गई है। इस डील के बाद अनन्या बिड़ला अचानक चर्चा में आ गई हैं। वह देश के दिग्गज उद्योगपति कुमार मंगलम बिड़ला की बेटी और आरसीबी के नए चेयरमैन आर्यमान बिड़ला की बहन हैं। हालांकि, 31 साल अनन्या सिर्फ एक बिजनेस फैमिली की सदस्य नहीं, बल्कि अपनी अलग पहचान बनाने वाली युवा उद्यमी और गायिका हैं।

क्यों चर्चा में आईं अनन्या बिड़ला?
अनन्या का नाम तब चर्चा में आया जब वह सोमवार को गुजरात टाइटंस के शुभारंभ कार्यक्रम में प्रेजेंटिंग पार्टनर के तौर पर पहुंचीं। बिड़ला स्टेट्स का नाम गुजरात की जर्सी पर फ्रंट में लिखा होगा। इस कार्यक्रम में वह शुभमन गिल के साथ सोफे पर बैठी नजर आईं थीं। इसके बाद लोगों ने मीम बनाना शुरू किया और अनन्या को गुजरात की मालकिन बताने लगे। हालांकि, अनन्या ने उस मीम को शेयर कर और फिर जवाब देकर मामला साफ किया।

screenshot 20260326 1305512572534154825990761

पढ़ाई और शुरुआती जीवन
1994 में मुंबई में जन्मीं अनन्या बिड़ला ने अपनी शुरुआती पढ़ाई अमेरिकन स्कूल ऑफ बॉम्बे से की। इसके बाद उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ ऑक्सफॉर्ड से इकोनॉमिक्स और मैनेजमेंट में डिग्री हासिल की। कम उम्र से ही उनमें बिजनेस और क्रिएटिव फील्ड्स में रुचि दिखने लगी थी, जिसने उनके करियर की मजबूत नींव रखी। अनन्या की मां नीरजा बिड़ला ने भी हमेशा उनका साथ दिया। अनन्या अपनी बहन अद्वेतेशा से भी खूब प्यार करती हैं।

17 साल की उम्र में शुरू किया बिजनेस
अनन्या ने महज 17 साल की उम्र में स्वतंत्र माइक्रोफिन की शुरुआत की। इस कंपनी का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को छोटे लोन देकर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाना था। आज यह कंपनी देश की प्रमुख माइक्रोफाइनेंस संस्थाओं में गिनी जाती है। इसके अलावा उन्होंने इकाई असाई जैसे प्लेटफॉर्म भी लॉन्च किए हैं।

म्यूजिक इंडस्ट्री में भी बनाया नाम
बिजनेस के साथ-साथ अनन्या ने इंटरनेशनल म्यूजिक इंडस्ट्री में भी अपनी पहचान बनाई। वह पहली भारतीय कलाकार बनीं जिनका अंग्रेजी गाना प्लेटिनम सर्टिफाइड हुआ। उनके गानों को वैश्विक स्तर पर सराहना मिली, हालांकि बाद में उन्होंने म्यूजिक से थोड़ा दूरी बनाकर बिजनेस और निवेश पर फोकस किया। उनका गाना ‘सर्कल्स’ युवाओं के बीच सुपरहिट रहा।

मेंटल हेल्थ के लिए पहल
अनन्या बिड़ला ने अपनी जिंदगी में एंग्जायटी और डिप्रेशन जैसी समस्याओं का सामना किया है। इसी अनुभव से प्रेरित होकर उन्होंने एम-पावर की सह-स्थापना की। यह पहल भारत में मानसिक स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता बढ़ाने और बेहतर इलाज उपलब्ध कराने पर काम करती है।

नेटवर्थ और लग्जरी लाइफस्टाइल
रिपोर्ट्स के मुताबिक अनन्या बिड़ला की कुल संपत्ति 1000 करोड़ रुपये से 1770 करोड़ रुपये के बीच आंकी जाती है। मुंबई में उनका एक आलीशान घर है, जिसकी कीमत करीब 425 करोड़ रुपये बताई जाती है। इसके अलावा उनके पास कई लग्जरी कारें और ग्लोबल निवेश भी हैं। खास बात यह है कि उनकी संपत्ति का बड़ा हिस्सा उनके खुद के बिजनेस से आया है।

RCB डील के बाद क्यों वायरल हुईं?
जब आदित्य बिड़ला ग्रुप के नेतृत्व में एक कंसोर्टियम ने आरसीबी को 16000+ करोड़ में खरीदा, तो सोशल मीडिया पर अनन्या बिड़ला की तस्वीरें और प्रोफाइल तेजी से वायरल हो गईं। लोग उनके लाइफस्टाइल, करियर और उपलब्धियों के बारे में जानने लगे, जिससे वह इंटरनेट सेंसेशन बन गईं। अनन्या को खेलों में भी खूब रुचि है। हाल ही में जब लियोनल मेसी और सुआरेज भारत दौरे पर आए थे, तो अनन्या ने उनसे मुलाकात भी की थी।

screenshot 20260326 1307554337326133566058190
screenshot 20260326 1308367288924060063917132
screenshot 20260326 1304188403551780352975989

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles