MP : देर रात 61 आईपीएस अफसरों के तबादले, 19 SP बदले, बैंक डकैती केस में सिंगरौली SP को हटाया,

भोपाल। मध्य प्रदेश में शनिवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए राज्य सरकार ने 61 आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। गृह विभाग द्वारा जारी इस जंबो सूची में ADG, DIG, SP और DCP स्तर तक के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

लंबे समय से लंबित यह सूची मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और डीजीपी कैलाश मकवाणा के बीच हुई चर्चा के बाद जारी की गई। सिंगरौली में हाल ही में हुए बैंक डकैती कांड के बाद SP मनीष खत्री को हटा दिया गया है। उन्हें AIG PHQ बनाया गया है। सिवनी जिले में सामने आए हवाला कांड के चलते SP सुनील मेहता को भी हटा दिया गया है। उन्हें DCP इंदौर बनाया गया है।

19 जिलों के एसपी बदले

इस व्यापक बदलाव में कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों को प्राथमिकता दी गई है। खास तौर पर विवादों में रहे जिलों के पुलिस अधीक्षकों को हटाते हुए नई पोस्टिंग दी गई है। प्रदेश के 19 जिलों में SP बदले गए हैं। इनमें भिंड, शिवपुरी, रीवा, सागर, धार, मुरैना, छतरपुर, खंडवा, नीमच, पांढुर्णा, आगर मालवा, अनूपपुर, मऊगंज, डिंडौरी, मंदसौर, दतिया, सीहोर, सिंगरौली, दमोह और सिवनी शामिल हैं।

SP से DIG स्तर तक बड़ा फेरबदल

तबादला आदेश में डीआईजी बनने के बाद जिलों में पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी निभा रहे आईपीएस अधिकारियों को नई पदस्थापना दी गई है।

पुलिस अधीक्षक रीवा शैलेंद्र चौहान को अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था), नगरीय भोपाल बनाया गया है। पुलिस अधीक्षक धार मयंक अवस्थी को डीआईजी नारकोटिक्स, इंदौर की जिम्मेदारी दी गई है। पुलिस अधीक्षक झाबुआ शिवदयाल को डीआईजी पीएचक्यू, भोपाल पद पर पदस्थ किया गया है।

इसके अलावा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रेडियो रियाज इकबाल को डीआईजी पीएचक्यू, राहुल कुमार लोढ़ा (एसपी रेल भोपाल) को डीआईजी पीएचक्यू, सिमाला प्रसाद (एसपी रेल जबलपुर) को भी डीआईजी पीएचक्यू में पदस्थ किया गया है। इसी तरह असित यादव (एसपी भिंड) को डीआईजी ग्वालियर रेंज और विवेक सिंह (पुलिस उपायुक्त जोन-2, नगरीय भोपाल) को डीआईजी शहडोल रेंज की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इन अफसरों के तबादले

रवि कुमार गुप्ता ADG रेल, भोपाल ADG प्रशिक्षण, भोपाल
राजाबाबू सिंह ADG प्रशिक्षण ADG रेल, भोपाल

पी. गुप्ता ADG शिकायत/मानव अधिकार ADG सामुदायिक पुलिसिंग

सोलोमन मिंज ADG PHQ ADG शिकायत/मानव अधिकार
अमित सिंह अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, इंदौर DIG विसबल
अवधेश गोस्वामी अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, भोपाल DIG PHQ
अमित सांधी DIG ग्वालियर DIG SAF, भोपाल
वीरेन्द्र कुमार सिंह DIG चयन, PHQ DIG नर्मदापुरम
प्रशांत खरे DIG नर्मदापुरम DIG PHQ
मनीष अग्रवाल DIG SAF DIG PHQ

मनोज कुमार राय SP खंडवा DIG PHQ
रियाज इकबाल SP रेडियो DIG PHQ
राहुल कुमार लोढ़ा SP रेल DIG PHQ
सिमाला प्रसाद SP रेल जबलपुर DIG PHQ
असित यादव SP भिंड DIG ग्वालियर
विवेक सिंह DCP भोपाल DIG शहडोल
शैलेन्द्र सिंह चौहान SP रीवा अतिरिक्त पुलिस आयुक्त भोपाल

कुमार प्रतीक DCP इंदौर DIG नारकोटिक्स
शिव दयाल SP झाबुआ DIG PHQ
मयंक अवस्थी SP धार अतिरिक्त पुलिस आयुक्त इंदौर
अरविंद तिवारी AIG PHQ सेनानी, 4वीं बटालियन
सूरज वर्मा SP दतिया SP भिंड
यांगचेन डोलकर SP इंदौर देहात SP शिवपुरी
गुरकरण सिंह सेनानी SP रीवा
दीपक शुक्ला SP सीहोर सेनानी SAF
अमन सिंह राठौड़ SP शिवपुरी DCP इंदौर

अनुराग सुजानिया AIG PHQ SP सागर
सचिन शर्मा प्रतिनियुक्ति SP धार
वाहिनी सिंह SP डिंडोरी SP PTS इंदौर
विकास सहवाल SP सागर DCP भोपाल
धर्मराज मीणा SAF SP मुरैना
मीर सौरभ SP मुरैना SP रेडियो भोपाल
रजत सकलेचा SP मंडला SP छतरपुर
अगम जैन SP छतरपुर SP खंडवा

सुनील कुमार मेहता SP सिवनी DCP इंदौर
राजेश व्यास DCP इंदौर SP नीमच
विनोद कुमार सिंह SP आगर मालवा सेनानी विसबल
पंकज कुमार पांडे AIG PHQ SP देहात भोपाल
प्रकाश चन्द्र परिहार DCP इंदौर SP पांढुर्णा
दिलीप कुमार सैनी SP मऊगंज SP आगर मालवा
राजेन्द्र कुमार वर्मा SP PTS इंदौर SP देहात इंदौर
विक्रांत मुराव AIG PHQ SP अनूपपुर
सुरेन्द्र कुमार जैन SP PTS रीवा SP मऊगंज

आशीष खरे विशेष शाखा जबलपुर SP डिंडोरी
अंकित जायसवाल SP नीमच SP रेल भोपाल

राजेश रघुवंशी अतिरिक्त SP खंडवा SP मंडला
सती उर रहमान SP अनूपपुर सेनानी SAF रीवा श्रुतकीर्ति सोमवंशी SP दमोह सेनानी SAF ग्वालियर
मयूर खंडेलवाल DCP भोपाल SP दतिया
सोनाक्षी सक्सेना DCP भोपाल SP सीहोर
शिराज के.एम. हॉकफोर्स बालाघाट SP सिंगरौली
आनंद कलादगी DCP इंदौर SP दमोह

कृष्ण लांछनदानी DCP इंदौर SP सिवनी
आयुष गुप्ता अतिरिक्त SP जबलपुर DCP भोपाल
आदर्शकांत शुक्ला एंटी नक्सल बालाघाट DCP भोपाल
नरेन्द्र रावत राजभवन परिसहाय DCP इंदौर
अभिषेक रंजन अतिरिक्त SP उज्जैन DCP इंदौर
राहुल देशमुख CSP उज्जैन राजभवन परिसहाय
मनीष खत्री SP सिंगरौली AIG PHQ भोपाल
देवेंद्र कुमार पाटीदार SP बुरहानपुर SP झाबुआ

अतिरिक्त प्रभार में बदलाव

स्पेशल डीजी अनिल कुमार से लेखा एवं कल्याण का अतिरिक्त प्रभार वापस लिया गया है।
मोहम्मद शाहिद अबसार को डायरेक्टर, मध्य प्रदेश पुलिस अकादमी भौंरी के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त किया गया है। अब उनके पास ADG चयन एवं भर्ती के साथ P.T.R.I. की जिम्मेदारी रहेगी।
बालाघाट SP आदित्य मिश्रा को वर्तमान पद के साथ सेनानी, हॉक फोर्स बालाघाट का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
खंडवा SP मनोज कुमार राय को पदोन्नति के बाद DIG PHQ में पदस्थ किया गया है। हाल ही में DIG बने मनोज कुमार राय को इस फेरबदल में खंडवा से हटाकर मुख्यालय भेजा गया।

screenshot 20260503 0933086832891259942093667
screenshot 20260503 0933125203645949886798319
screenshot 20260503 0933155943327505040668704
screenshot 20260503 0933189111696481258645390

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles