MP :आशुतोष बागरी होंगे बुरहानपुर एसपी, डीआईजी राकेश सगर को PHQ भेजा
भोपाल। गृह विभाग ने तीन आईपीएस अफसरों के तबादले किए हैं। आशुतोष बागरी को बुरहानपुर का नया पुलिस अधीक्षक बनाया है। पिछले हफ्ते 2 मई को हुए 62 आईपीएस अफसरों के ट्रांसफर में बुरहानपुर एसपी देवेंद्र पाटीदार को झाबुआ का पुलिस अधीक्षक बनाया था।
हफ्ते भर से बुरहानपुर में कोई एसपी पोस्टेड नहीं था। अब 17वीं बटालियन भिंड के कमांडेंट आशुतोष बागरी को बुरहानपुर एसपी बनाया है।
इन तीन अफसरों के हुए तबादले
राकेश सगर: डीआईजी 2nd बटालियन ग्वालियर से डीआईजी पुलिस मुख्यालय भेजा है।
आशुतोष बागरी: सेनानी, 2nd बटालियन भिंड से एसपी बुरहानपुर बनाया गया।
विदिता डागर: एडिशन एसपी ग्वालियर से 2nd बटालियन ग्वालियर में कमांडेंट बनाया है।