एक ही दिल है मोदी जी, कितनी बार तोड़ेंगे, कुनिका सदानंद ने PM को दिलाई जान गंवाने वालों की याद

नई दिल्ली। ऐसा लगता है कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को जन्‍मदिन की बधाई देना, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारी पड़ रहा है। शुक्रवार, 26 जून को श‍िक्षा मंत्री के बर्थडे पर प्रधानमंत्री ने सुबह-सुबह X पर पोस्‍ट कर उन्‍हें बधाई दी। यही नहीं, राष्‍ट्रीय श‍िक्षा नीति को लागू करने के लिए उनके प्रयासों की भी सराहना की। इस. पोस्ट पर  लोग उनकी आलोचना कर रहे हैं। एक्‍ट्रेस और ‘बिग बॉस’ फेम कुनिका सदानंद का पारा भी हाई हो गया है। एक्‍ट्रेस ने इसे ‘शर्मनाक’ बताते हुए लिखा है- एक ही दिल है मोदी जी, कितनी बार तोड़ेंगे?

क्या किसी और को भी यह बेहद शर्मनाक लगता है?
नब्‍बे के दशक में हिंदी फिल्‍मों की पॉपुलर एक्‍ट्रेस रहीं कुनिका सदानंद ने शुक्रवार सुबह 11:24 बजे एक पोस्‍ट किया। उन्‍होंने X पर प्रधानमंत्री मोदी के ‘बधाई संदेश’ को री-पोस्‍ट करते हुए लिखा, ‘क्या किसी और को भी यह बेहद शर्मनाक लगता है??? एक ऐसा व्यक्ति जो उस देश का प्रधानमंत्री है जहां लगभग 1 करोड़ छात्रों के साथ अन्याय हुआ है, वह शिक्षा व्यवस्था के कुप्रबंधन के बारे में ट्वीट तक नहीं करते। खासकर तब जब युवा सड़कों पर विरोध कर रहे हों और कुछ ने अपनी जान भी गवां दी हो। लेकिन उनके पास अपने कैबिनेट मंत्री को जन्मदिन की बधाई का ट्वीट करने का समय है। वही मंत्री जिसे चरमराती शिक्षा व्यवस्था के लिए जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए। मोदी जी, एक ही तो दिल है, कितनी बार तोड़ेंगे?’

यूजर्स बोले- पीएम के लिए पेपर लीक कोई मुद्दा नहीं है

screenshot 20260626 1543474577464597213304293


सोशल मीडिया पर कुनिका सहित दूसरे आम यूजर्स ने भी पीएम मोदी की खूब आलोचना की है। एक यूजर ने उन 18 छात्रों की तस्‍वीरें और नाम शेयर किए, जिन्‍होंने पेपर लीक के बाद आत्‍महत्‍या की। साथ में लिखा, ‘ये 18 छात्र भी केंद्रीय मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान जी को NEET के लिए उनके सराहनीय प्रयासों के लिए जन्मदिन की बधाई देते हैं…’ एक अन्‍य ने पोस्‍ट किया, ‘मोदी शिक्षा मंत्री की तारीफ कर रहे हैं। इसका मतलब है कि धर्मेंद्र प्रधान जी इस्तीफा नहीं दे रहे हैं। वे शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय काम कर रहे हैं। पेपर लीक कोई मुद्दा ही नहीं है। इस सराहना के लिए नरेंद्र मोदी जी का धन्यवाद।’

screenshot 20260626 1543117671538401964987931
screenshot 20260626 154256432251192611787031

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles