Share Market: सेंसेक्स दिन के सबसे निचले स्तर से 1200 पॉइंट चढ़कर बंद, निफ्टी ने भी दिखाया दम

मुंबई। ईरान-अमेरिका युद्ध और पश्चिम एशिया में बढ़ते जियोपॉलिटिकल टेंशन की वजह से 9 मार्च को भारतीय शेयर बाजार जोरदार गिरावट के साथ खुले। भारी गिरावट के बाद अंत में बाजार रिकवर मोड में आकर बंद हुआ। NSE Nifty50 422.4 पॉइंट्स या 1.73 परसेंट नीचे 24,028.05 पर बंद हुआ। और BSE सेंसेक्स 1,352.74 पॉइंट्स या 1.71 परसेंट की गिरावट के साथ 77,566.16 पर बंद हुआ।
भारतीय इक्विटी में बड़े पैमाने पर बिकवाली हुई और सभी बड़े सेक्टोरल इंडेक्स गहरे लाल निशान पर ट्रेड कर रहे थे। बैंकिंग, ऑटो और PSU बैंक स्टॉक्स में सबसे ज्यादा गिरावट आई, जिससे रिस्क-ऑफ सेंटिमेंट का संकेत मिला। मेटल, मीडिया और रियल्टी में भी तेज़ी से गिरावट आई, जबकि FMCG, IT और फार्मा जैसे डिफेंसिव सेक्टर्स में तुलना में कम गिरावट आई, जो मार्केट में दबाव के बीच सावधानी बरतने का संकेत है।
शेयर बाजार में गिरावट का संकेत गिफ्ट निफ्टी से भी मिल रहा था, जो कि सुबह साढ़े 7 बजे 765.50 अंक या 3.11 फीसदी की जबरदस्त गिरावट के साथ 23810.50 पर था। निवेशकों की नजर वेस्ट एशिया में हो रहे डेवलपमेंट और ग्लोबल एनर्जी सप्लाई पर उनके असर पर है। साथ ही क्रूड ऑयल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और बड़े ग्लोबल रिस्क सेंटिमेंट पर भी फोकस रहेगा।





