कर्नाटक के सर्वे... बीजेपी के लिए कड़वे... !

नई दिल्ली।कर्नाटक में क्या होगा...? क्या वाकई बीजेपी संकट में है..? इन सवालों के जवाब तो परिणाम आने के बाद ही मिलेंगे, फिलहाल लगभग सभी सर्वे कर्नाटक में BJP की बुरी हार बता रहे हैं. वैसे तो सर्वे हमेशा BJP के पक्ष में माहौल बनाते हैं, लेकिन यह अजीब है कि इस बार पूरी तरह से मामला उल्टा है. शायद सर्वे करने वाले अपनी साख बचा रहे हैं।
क्या इसी हार को देखते हुए PM मोदी कर्नाटक प्रचार से दूरी बना रहे हैं? पिछले दिनों एक खबर भी चली कि येदियुरप्पा ने कहा- अभी जो कैंडिडेट की लिस्ट है उसके हिसाब से हम चुनाव बुरी तरह हार जाएंगे।
क्या BJP के इंटरनल सर्वे भी यही कहानी बता रहे? कुछ लोगों का दावा तो यही है. उनका कहना है- BJP की हार देखकर ही BJP के बड़े-बड़े नेता पार्टी छोड़कर भाग रहे हैं. इन बड़े नेताओं को इस बात की भनक इंटरनल सर्वे से हुई।
आगे जो भी हो.. फिलहाल मोदी का कर्नाटक से दूरी बनाना बताता है कि BJP के लिए सब चंगा नहीं है।
कर्नाटक चुनाव से जुड़े कुछ सर्वे
ABP C Voter Poll
• Congress: 115-127
• BJP: 68-80
• JDS: 23-35

पोल ऑफ पोल्स सर्वे
• Congress: 134-140
• BJP: 54-61
• JDS: 17-20
• OTH: 0-3

डेली ट्रैकर
• Congress: 153
• BJP: 42
• JDS: 17
• OTH: 12
 
लोक पोल सर्वे
• Congress: 128-131
• BJP: 66-69
• JDS: 21-25
• OTH: 0-2


0/Post a Comment/Comments