गुना में ट्रैक्टर चलाते नजर आए सिंधिया पुत्र महानआर्यमन सिंधिया,  किसानों से की चर्चा


गुना।  केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के पुत्र महानआर्यमन सिंधिया गुरुवार को ट्रैक्टर चलाते नजर आए। इस दौरान उन्होंने ट्रैक्टर की स्टेयरिंग संभाली और खेत में प्लाऊ दिया। उन्होंने किसानों से चर्चा की और खेत जोतने का तरीका भी सीखा।

बता दें कि केंद्रीय मंत्री और गुना लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थन में उनकी पत्नी और पुत्र गांव गांव पहुंच नुक्कड़ सभाएं ले रहे हैं। उन्होंने पिछले 15 दिनों से दोनो लोकसभा क्षेत्र में डेरा डाले हुए हैं। उनके पुत्र ग्रामीण इलाकों में जाकर नागरिकों से मिल रहे हैं। वहीं खेल मैदानों में जाकर खिलाड़ियों से मुलाकात कर रहे हैं। इसके अलावा कोचिंग संस्थानों में पहुंचकर विद्यार्थियों से चर्चा कर रहे हैं।

महानार्यमन सिंधिया ने गुरुवार को अपने प्रचार की शुरुआत गुना विधानसभा के ग्राम हिलगना से करते हुए मालपुर, तिल्ली खेड़ा, सफा बरखेड़ा, भौरा, खजुरी, परसोदा, बासखेड़ी आदि ग्रामो में जनसंपर्क कर पिता के लिए समर्थन मांगा। उन्होंने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश परम वैभव की ओर आगे बड़ रहा है। युवाओं को मान सम्मान मिला और युवाओं ने देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भारत का परचम फहराया। केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की भाजपा सरकार के साथ साथ आपके प्रेम और विश्वास से ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ आप लोग मिलकर तीसरी सरकार बनाकर इस क्षेत्र के विकास में सहयोगी बने।

ट्रैक्टर चलाते हुए दिखे

प्रचार के दौरान महानआर्यमन सिंधिया सिरसी गाने पहुंचे। यहां ग्रामीणों से चर्चा के बाद भादोर के लिए रवाना हुए। तभी एक किसान उन्हे खेत में ट्रैक्टर चलाते हुए दिखा। उन्होंने अपनी गाड़ी रुकवाई और उस किसान के पास पहुंच गए। उन्होंने ट्रैक्टर की स्टेयरिंग थाम ली। वह खेत में प्लाऊ से जुताई करते हुए दिखे। उन्होंने किसान से जुताई और खेती संबंधी अन्य जानकारियां भी लीं। इस अवसर पर पूर्व विधायक गोपीलाल जाटव, युवा मोर्चा प्रदेश मंत्री शैलेंद्र सिंह रघुवंशी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह धाकड़, प्रदेश सदस्य कविंद्र सिंह चौहान, क्षितिज लुम्बा, शुभम रघुवंशी उकावद, रविंद्र रघुवंशी, प्रदेश मंत्री सुनील मालवीय, मंडल अध्यक्ष विनोद दीवान, वार्ड पार्षद शिवनारायण कुशवाह, विकास जैन, रसीद खान, पार्षद तरुण मालवीय, संजीव कुशवाह, सीमा यादव, पूर्व पार्षद प्रमोद घोसी, ओमप्रकाश नरवैया सहित बड़ी संख्या में भाजपा जन एवं मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles