कौशलेंद्र भी बदले, आशीष सिंह भोपाल कलेक्टर होंगे, लवानिया के आदेश भी बदले, अब सड़क निगम में एमडी होंगे, तीन विकास प्राधिकरणों के अध्यक्ष नियुक्त

भोपाल। राज्य सरकार ने दो दिन में ही भोपाल कलेक्टर बदल दिया। आज फिर ने आदेश जारी हुए हैं। इस आदेश में भोपाल कलेक्टर आशीष सिंह बनाए गए हैं। आशीष सिंह सड़क विकास निगम के एमडी हैं। उनकी जगह भोपाल कलेक्टर अविनाश लवानिया को सड़क विकास निगम का एमडी बनाया गया है। 
भोपाल कलेक्टर का चार्ज लेने के पहले ही कौशलेंद्र विक्रम सिंह के आदेश बदल कर उन्हें मप्र पर्यटन विकास निगम का एमडी बनाया गया है। एस विश्वनाथन को पायतन विकास निगम से जल निगम भेजा गया है।
इसमें एक खास बात ये है आशीष सिंह और कौशलेंद्र विक्रम सिंह, दोनो ही यूपी के हरदोई के मूल निवासी बताए जा रहे हैं। 
इस मामले में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के मीडिया सलाहकार पीयूष बबेले ने तंज कसा है। उन्होंने इसे तबादला उद्योग कहा है।


तीन विकास प्राधिकरणों के अध्यक्ष नियुक्त

राज्य शासन द्वारा विकास प्राधिकरण देवास, कटनी और सिंगरौली में अध्यक्ष की नियुक्ति की गई है। विकास प्राधिकरण देवास में राजेश यादव, कटनी में पीताम्बर टोपनानी और सिंगरौली में दिलीप शाह को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से आगामी आदेश तक के लिये की गई है।



0/Post a Comment/Comments