भोपाल। पूर्व मंत्री और बीजेपी के पूर्व विधायक दीपक जोशी के पिता इस प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके हैं, उन्हें राजनीति का संत कहा जाता था, लेकिन दीपक जोशी आ जकल पार्टी में हाशिए पर चल रहे हैं। सो सोशल मीडिया पर गहे बगाहे दर्द छलकाते रहते हैं।
उनकी एक पोस्ट फिर चर्चाओं में है, जिसमें उनका दर्द छलका है। दीपक जोशी ने फेसबुक पोस्ट में लिखा- चल कपट और पाप का फल इसी धरती पर भुगतना पड़ता है। आगे लिखा:- याद रखना समय किसी को माफ नही करता- दीपक जोशी। राजनैतिक गलियारों में दीपक जोशी के फेसबुक पोस्ट से चर्चाओं का बाजार गर्म है। उनकी पोस्ट का किस पर क्या असर पड़ता है, ये तो नहीं कहा का सकता, पर निशाना किस तरफ है ये कुछ कुछ समझ में आ रहा है। पर लगता नहीं कि पार्टी नेतृत्व पर इसका कुछ फर्क पड़ने वाला है। कई और नेता इस बार हाशिए पर पहुंचा दिए जाएंगे...।
Post a Comment