MP: क्यों कम रहा बोर्ड का रिजल्ट…? अब शिक्षकों की कमी का रोना…!

भोपाल। इस बार मध्यप्रदेश बोर्ड का रिजल्ट उत्तर प्रदेश और बिहार से भी करीब 22 प्रतिशत कम रहा। माध्यमिक शिक्षा मंडल का हायर सेकेंडरी रिजल्ट 64.49 प्रतिशत रहा। MP के 35 फीसदी छात्र-छात्राएं कम नंबर होने की वजह से प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल नहीं हो सकेंगे। अगर इसमें 36 प्रतिशत फेल स्टूडेंट्स को भी जोड़ लिया जाए तो आंकड़ा 70 फीसदी के पार निकल जाता है। आखिर मध्यप्रदेश में बच्चों के खराब रिजल्ट की वजह क्या है।

परिणाम खराब आते ही प्रदेश में टीचर्स की कमी का रोना शुरू हो गया है। मध्यप्रदेश शासन के राजपत्र के अनुसार शिक्षकों के 34 हजार 789 पद खाली हैं। उच्च माध्यमिक शिक्षक भर्ती-2023 16 अलग-अलग विषयों में सिर्फ 8720 पदों के लिए हो रही है। इसमें भी नए पद सिर्फ 5052 हैं। 45 प्रतिशत पद बैकलॉग के हैं। वर्ग-1 शिक्षक भर्ती 2018 में 22 हजार पद थे, लेकिन 2023 में नए पद सिर्फ 5052 हैं। वर्ग-1 में उच्च माध्यमिक शिक्षक भर्ती-2023 में पदों की संख्या बेहद कम है। कैंडिडेट्स ने रोस्टर में पद बढ़ाने की मांग की थी।

30 प्रतिशत विद्यार्थियों के नंबर 55 प्रतिशत से भी कम

MP में हायर सेकंडरी परीक्षा में 2 लाख 92 हजार 799 स्टूडेंट्स ने फर्स्ट डिवीजन हासिल किया। सेकंड डिवीजन वाले स्टूडेंट्स की संख्या 1 लाख 9 हजार 268 है। वहीं थर्ड डिवीजन सिर्फ 422 स्टूडेंट्स को मिला। सेकंड और थर्ड डिवीजन वाले 30 प्रतिशत स्टूडेंट्स ऐसे हैं जिनके नंबर 55 प्रतिशत से कम हैं। करीब 33 हजार छात्र-छात्राएं प्रतियोगी परीक्षाओं में कम नंबरों की वजह से शामिल नहीं हो पाएंगे।

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles