MP: हमें मिलकर भोपाल में इतिहास बदलना है: अरुण श्रीवास्तव

कांग्रेस के मध्य क्षेत्र के चुनाव कार्यालय का शुभारंभ
भोपाल। भोपाल लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी अरुण श्रीवास्तव के मध्य भोपाल लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी अरुण श्रीवास्तव के मध्य विधानसभा चुनाव कार्यालय का आज शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस प्रत्याशी अरुण श्रीवास्तव ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता ही हमारी ताकत है। इस बार हमें भोपाल का पिछले तीन दशकों इतिहास बदलना है। हमे जनता को सच्चाई से अवगत कराना है।
मध्य विधानसभा क्षेत्र के विधायक आरिफ मसूद ने कहा कि कार्यकर्ताओं ने विधानसभा में जो मेहनत की, अब लोकसभा की बारी है। हमारी कोशिश होनी चाहिए कि विधानसभा चुनाव से ज्यादा लीड लोकसभा में दिलाएं।
इस अवसर पर अभा कांग्रेस कमेटी के संयुक्त सचिव सीपी मित्तल, जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सक्सेना, जाहिर अहमद, पार्षद शाहीन अनवर, लईका रफीक, वसीमुद्दीन, नसीम रसूल, भंवर लाल प्रजापति, मो. सऊद, तुफैल सिद्दीकी, रेहान, विशेष राय सक्सेना सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता पदाधिकारी और आम जनता मौजूद रही।
