Priyanka Chopra With Daughter: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में अपनी एक्टिंग के जलवे बिखेरने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Actress Priyanka Chopra) अक्सर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। प्रियंका अपनी जिंदगी से जुड़े हर छोटे-बड़े पल को अपने फैंस के साथ शेयर करना पसंद करती हैं। इसी कड़ी में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेटी मालती (Malti Mary Chopra Jonas) के साथ फोटो शेयर की हैं। जिसमें वो दोनों बेहद हसीन लग रहे हैं। बता दें कि, इन दिनों वो अपनी स्वीट फैमली के साथ क़्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं।
बेटी संग सेल्फी लेती नजर आईं प्रियंका
वैसे प्रियंका बेटी मालती की कम ही फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं। लेकिन हाल ही में उन्होंने बिना किसी इमोजी के मालती की क्यूट सी फोटो अपने फैंस एक साथ शेयर की है। जिसमें मालती बहुत ही प्यारी लग रही हैं। उनकी ये सेल्फी बहुत ही मोहक है, मां – बेटी की ये सेल्फी फैंस को बेहद पसंद आ रही है।
फोटो में पिता निक जोनास की भी दिखी झलक
प्रियंका ने बेटी मालती के साथ एक अन्य फोटो शेयर की है जो उनके बेडरूम की है। इस फोटो में प्रियंका और मालती के साथ निक जोनास (Nick Jonas) की भी हल्की सी झलक दिखाई दे रही है। इस फोटो को देखने से अंदाजा लगाया जा सकता है की प्रियंका और निक मालती के साथ उनके बचपन के पलों को खूब इंजॉय कर रहे हैं।
इंस्टाग्राम पर शेयर की प्रियंका ने सेल्फी
प्रियंका चोपड़ा अपनी बेटी मालती की बहुत कम फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं। वो जो भी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं, उसमें उनके क्यूट से फेस को छिपाने के लिए हार्ट इमोजी लगा देती हैं। लेकिन इस बार उन्होंने अपने फैंस के लिए मालती की फोटो शेयर की है। प्रियंका मालती के साथ सेल्फी क्लिक करती हुई नजर आ रही हैं, जिसमें वो दोनों बेहद ब्यूटीफुल लग रही हैं।
मालती का हेयर बैंड लग रहा है बहुत क्यूट
प्रियंका ने हाल ही में सोशल मीडिया पर मालती के साथ एक फोटो शेयर की है। इस फोटो में एक्ट्रेस ब्राउन लेदर जैकेट और गॉगल्स लगाए नजर आ रही हैं तो मालती ने पिंक कलर की ड्रेस पहनी हुई है और पिंक कलर का ही मैचिंग हेयर बैंड लगाया हुआ है। जिसमें वो बेहद क्यूट नजर आ रही हैं।
The post Actress Priyanka Chopra: बेटी के साथ प्रिसियस मोमेंट इंजॉय करती दिखी , शेयर की फोटो appeared first on E24 Bollywood.
Post a Comment