कलियासोत नदी में दो युवक फसे

भोपाल में कलियासोत के 2, भदभदा का 1 गेट खोला:मछली पकड़ रहे दो युवक नदी में फंसे, रेस्क्यू कर बचाया; 45 मिनट खतरे में रही जान

भोपाल3 घंटे पहले

राजधानी भोपाल में

कलियासोत नदी में दो युवक शुक्रवार सुबह फंस गए। दोनों को रेस्क्यू कर लिया गया। इस दौरान करीब 45 मिनट तक दोनों की जान खतरे में रही। दोनों मछली पकड़ रहे थे, तभी नदी का जलस्तर बढ़ गया। इस कारण युवक टापूनुमा जगह पर बैठकर जान बचाने की गुहार लगाते रहे। इसके एक दिन पहले भी एक युवक को रेस्क्यू कर बचाया गया था।

युवकों का नाम बुद्धराम बंजारे और राजकुमार यादव है। वे दशहरा मैदान बंजारी कोलार में रहते हैं और सुबह मछली पकड़ने कलियासोत नदी में मछली पकड़ रहे थे। फायर ऑफिसर पंकज खरे ने बताया, सुबह 10.15 बजे डैम के गेट के आगे नदी में दोनों युवक मछली का शिकार कर रहे थे, तभी बहाव तेज हो गया और वे एक जगह पर फंस गए। सूचना मिलने पर तुरंत टीम के साथ मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू किया। करीब 45 मिनट तक चले रेस्क्यू के बाहर दोनों युवकों को बाहर निकाल लिया गया।

0/Post a Comment/Comments