Bhopal : स्वीमिंग पूल में डूबा विधायक का कर्मचारी, मौत

भोपाल. कजलीखेड़ा में बने केके रिसार्ट के स्विमिंग पूल में डूबने से विधायक भगवानदास सबनानी के बंगले पर काम करने वाले युवक की मौत हो गई। हादसा शुक्रवार रात का है। वह दोस्तों के साथ पार्टी करने गया था। दोस्तों ने बताया कि युवक को पूरी तरह से तैरना नहीं आता था। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

कजलीखेड़ा कुनाल महावत पिता बलवीर महावत 22 वर्ष निवासी बरखेड़ी विधायक भगवानदास सबनानी के बंगले पर काम करता था। कजलीखेड़ा के केके रिसोर्ट में दोस्त अनीकेत शाक्य, कुनाल और दो अन्य के साथ गया था। चार दोस्त रिसोर्ट के एक हिस्से में बैठे थे। इसी बीच कुनाल वहां से चला गया, कुछ देर नहीं दिखा तब दोस्तों ने उसकी तलाश की। लगा कि कहीं बहार चला गया होगा। बाहर जाकर देखा तो भी नहीं मिला। कॉल करने पर कॉल नहीं लगा। तब उसकी तलाश शुरू की, स्वीमिंग पूल की ओर गए तो बॉडी पानी में तैरती दिखी। जिसे बाहर निकालने के बाद अस्पताल पहुंचाया।

दोस्त बोला 20 मिनट तक तलाशते रहे

मृतक के दोस्त अनीकेत शाक्य ने बताया कि कुनाल विधायक भगवानदास सबनानी के बंगले पर काम करता था। हम दोस्त शुक्रवार की रात को रिसार्ट में बैठे थे, तभी कुनाल कहीं चला गया। लगा कि वह टायलेट गया होगा, कुछ देर ध्यान नहीं दिया। जब उसने कॉल नहीं पिक किए तो तलाश शुरू की, करीब 20 मिनट तक आस पास देखते रहे।

इसके स्वीमिंग पूल में बॉडी दिखी। तत्काल पानी से निकालकर उसे पास के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसे देखने से इनकार कर दिया और जेके अस्पताल ले जाने की सलाह दी। वहां पहुंचे तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल की सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles