X: एक बार फिर ठप पड़ा एलन मस्क का एक्स, पांच दिन में दो बार हुआ डाउन

नई दिल्ली। पूर्व में ट्विटर के नाम से लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ङ्ग के ठप होने की खबर है। सोशल मीडिया पर यूजर्स लगातार शिकायत कर रहे हैं। डाउन डिटेक्टर ने भी एक्स के आउटेज की पुष्टि की है। आउटेज की शुरुआत आज यानी 29 अप्रैल को दोपहर 12.47 से हुई है।
आज 51 फीसदी यूजर्स ने एप की शिकायत की है और 47 फीसदी वेब वर्जन पर समस्या हो रही है। लोगों की टाइमलाइन अपडेट नहीं हो रही है। यूजर्स को समथिंग वेंट रांग, रीट्राइ का मैसेज मिल रहा है।
बता दें कि इससे पहले 26 अप्रैल को भी एक्स ठप हुआ था उस दौरान 1,000 से अधिक यूजर्स ने शिकायत की।  उस दौरान भी यूजर्स को इसी तरह की दिक्कत आ रही थी, हालांकि कुछ देर बाद सेवाएं बहाल हो गई थीं।
——

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।