Met Gala-2026, ईशा अंबानी ने पहना 1800 हीरे जड़ा ब्लाउज:डेब्यू में करण जौहर ने राजा रवि वर्मा की पेंटिंग से प्रेरित आउटफिट पहना

न्यूयॉर्क। सोमवार यानी 4 मई को न्यूयॉर्क के म्यूजियम में मेट गाला का आयोजन हुआ है, जहां कई बड़ी देश-विदेश की हस्तियों ने रेड कार्पेट पर फैशन को नई परिभाषा दी। इस साल मेट गाला की थीम कॉस्ट्यूम आर्ट रखी गई है, जहां आने वाले सभी मेहमानों के लिए ड्रेस कोड फैशन इज आर्ट है।
ईशा अंबानी डिजाइनर गौरव गुप्ता की कस्टम साड़ी में रेड कार्पेट पर पहुंचीं। उनके जूलरी इंटीग्रेटेड ब्लाउज में मां नीता अंबानी के जूलरी कलेक्शन के ग्रीन एमराल्ड को भी शामिल किया गया है। इस पर 1800 कैरेट से अधिक हीरे जड़े हुए हैं, जिनके साथ पन्ना, पोल्की और कुंदन भी शामिल है। इसे 1200 घंटों में 50 आर्टिस्ट ने मिलकर बनाया है।
ईशा अंबानी का बिजनेस
चूंकि ईशा अंबानी एक बिजनेस वुमेन हैं तो यह सिर्फ एक फैशन स्टेटमेंट नहीं, बल्कि रिलायंस ब्रांड की लग्जरी पोजिशनिंग को ग्लोबल लेवल पर मजबूत करने का संकेत भी है. ईशा अंबानी, Reliance Retail Ventures Ltd की मैनेजिंग डायरेक्टर हैं और उनके नेतृत्व में AJIO, Tira, Netmeds, Hamleys और Reliance Trends जैसे ब्रांड्स तेजी से विस्तार कर रहे हैं
मनीष मल्होत्रा ने मेट गाला में दिखाई मुंबई की झलक
भारत के सेलिब्रिटी फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा लगातार दूसरी साल मेट गाला की रेड कार्पेट पर पहुंचे। उन्होंने उनके डिजाइन स्टूडियो को रेड कार्पेट पर ही प्रदर्शित कर दिया। इस आउटफिट में एक भारतीय बंदगला के साथ एक ऐसा केप शामिल है, जिस पर इसे बनाने वाले कारीगरों के नाम और हस्ताक्षर कढ़ाई किए गए हैं। यह डिजाइन मुंबई शहर की एक झलक दिखाता है।

अनन्या बिरला ने किया मेट गाला में डेब्यू
आदित्य बिरला ग्रुप की डायरेक्टर अनन्या बिरला ने भी 78वें मेट गाला में अपना डेब्यू किया। इस दौरान अनन्या ने रॉबर्ट वुन द्वारा डिजाइन किया गया एक कस्टम मेड गाउन पहना। इसके साथ कलाकार सुबोध गुप्ता द्वारा डिजाइन किया गया एक आकर्षक मास्क था। इस आउटफिट में एक स्ट्रक्चर्ड ब्लैक जैकेट थी, जिसमें एक शानदार पेप्लम और एक वॉल्यूमिनस प्लीटेड स्कर्ट थी, जो इसे एक सशक्त और तराशा हुआ सिल्हूट दे रही थी। इस लुक का सबसे आकर्षक तत्व स्टेनलेस स्टील से बना मेटैलिक फेस मास्क था। इस मास्क ने उनके चेहरे को पूरी तरह से ढक लिया।






