MP: अस्पताल में बुजुर्ग से मारपीट: छतरपुर में सर्जन डॉ. राजेश मिश्रा बर्खास्त, सिविल सर्जन डॉ. अहिरवार भी सस्पेंड

छतरपुर। जिला अस्पताल में डॉक्टर द्वारा बुजुर्ग मरीज से मारपीट का वीडियो सामने आने के बाद शासन ने बड़ी कार्रवाई की। डॉक्टर राजेश मिश्रा और रेडक्रॉस कर्मचारी राघवेंद्र खरे को बर्खास्त ( सेवा समाप्त)  कर दिया गया है, जबकि अस्पताल के सिविल सर्जन सह मुख्य अधीक्षक डॉ. जीएल अहिरवार को सस्पेंड कर दिया गया है। घटना 17 अप्रैल की है और उसका वीडियो 20 अप्रैल को वायरल हुआ।

डॉ. राजेश मिश्रा अस्पताल में संविदा स्नातकोत्तर चिकित्सा अधिकारी अस्थीरोग विशेषज्ञ के पद पर जिला अस्पताल छतरपुर में पदस्थ थे। बुजुर्ग के साथ मारपीट मामले में शासन ने उनके आचरण को कदाचरण माना है और उनकी सेवा समाप्ति को आदेश जारी किया है। डॉ. मिश्रा की बर्खास्तगी का आदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन मप्र के मिशन संचालक डॉ. सलोनी सिडाना के हस्ताक्षर से जारी किया गया है।

डॉ. राजेश मिश्रा द्वारा बुजुर्ग से मारपीट मामले में अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. जीएल अहिरवार को भी सस्पेंड कर दिया गया है। डॉ. अहिरवार पर दायित्वों का ठीक से निर्वहन नहीं करने के कारण यह कार्रवाई की गई है। निलंबन आदेश में यह बताया गया है कि डॉ. अहिरवार ने अपने अधीनस्थ स्टॉफ पर नियंत्रण किया, जिसके कारण बुजुर्ग के साथ मारपीट की घटना घटित हुई।

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles