MP: बांधवगढ़ में हाथियों की मौत के मामले में फील्ड डायरेक्टर सहित दो अफसर सस्पेंड

भोपाल । उमरिया स्थित बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में हाथियों की मौत से हड़कंप मच गया था। जिस पर मोहन सरकार ने बड़ा एक्शन लेते हुए दो अफसरों को निलंबित कर दिया है। बताया जा रहा है कि सीएम मोहन यादव ने वन विभाग की रिव्यू मीटिंग ली थी। जिसके बाद दो अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया गया।

सीएम डॉ मोहन यादव ने आज  वन विभाग की बैठक ली थी। जहां आला-अफसरों ने पूरी घटना की जानकारी दी। रिव्यू मीटिंग खत्म होने के बाद बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के डायरेक्टर गौरव चौधरी और एसडीओ फते सिंह निनामा को सस्पेंड कर दिया गया। इधर, सीएम ने वन विभाग को एलिफेंट टॉस्क फोर्स को गठित करने के निर्देश दिए हैं।

दरअसल, बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर गौरव चौधरी हाथियों की मौत के पहले छुट्टी पर गए थे। जब उन्हें इस मामले की जानकारी अधिकारियों द्वारा दी गई तो वह वापस नहीं लौटे और फोन भी बंद कर लिया। जिसके बाद अधिकारियों पूरी जानकारी सीएम तक पहुंचाई। इसके बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया। वहीं सहायक वन संरक्षक फते सिंह निनामा को जांच रिपोर्ट में लापारवाही बरतने के चलते निलंबित किया गया है।

सीएम ने शुक्रवार रात एक आपात बैठक बुलाई थी और हाथियों की मौत की जांच करने और एक रिपोर्ट सौंपने के लिए एमपी के वन कनिष्ठ मंत्री प्रदीप अहिरवार, अतिरिक्त मुख्य सचिव अशोक बरनवाल और वन बल के प्रमुख असीम श्रीवास्तव की एक टीम को रिजर्व में भेजा था. रविवार शाम को टीम भोपाल लौट आई.

29 अक्टूबर को उमरिया जिले में रिजर्व के खलील रेंज के अंतर्गत सांखनी और बकेली में चार जंगली हाथी मृत पाए गए, जबकि 30 अक्टूबर को चार और 31 अक्टूबर को दो की मौत हो गई. अधिकारियों के अनुसार हाथियों की मौत संभवत: कोई जहरीला पदार्थ खाने से हुई है. कई अन्य टीमें भी घटनाओं की जांच कर रही हैं.

img 20241103 wa00144314577951076845182
img 20241103 wa00158367192724695379786

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles