MP: रिटायर्ड अपर मुख्य सचिव मनोज श्रीवास्तव हो सकते हैं नए राज्य निर्वाचन आयुक्त..?

भोपालः राज्य निर्वाचन आयुक्त बीपी सिंह के स्थान पर रिटायर्ड अपर मुख्य सचिव मनोज श्रीवास्तव को नियुक्त किया जा सकता है। पता चला है कि इस संबंध में मुख्यमंत्री मोहन यादव भी सहमत हो गए हैं। माना जा रहा है कि आज ही शाम यह आदेश जारी हो जाएंगे।

बता दे कि राज्य निर्वाचन आयुक्त बीपी सिंह आज रिटायर हो रहे हैं। वैसे तो उनका सेवाकाल जून 2024 को ही पूर्ण हो चुका था लेकिन अन्य व्यवस्था न होने से राज्य सरकार ने उन्हें 6 महीने का अतिरिक्त कार्यकाल प्रदान किया था जो आज पूर्ण हो रहा है।

बीपी सिंह के स्थान पर अब यह लगभग तय हो गया है कि रिटायर्ड अपर मुख्य सचिव अधिकारी को नियुक्ति मिलेगी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री ने इस नाम को फाइनल कर दिया है और एक तरह से मोहर लगा दी है।
बता दे कि इस पद के लिए रिटायर्ड मुख्य सचिव और अपर मुख्य सचिव दावेदार थे लेकिन मुख्यमंत्री ने जिस नाम को फाइनल किया है वह सबको चौंका सकता हैं। इसके लिए मनोज श्रीवास्तव का नाम लिया जा रहा है।

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles