MP: पंकज राग रिटायर, अनिरुद्ध मुकर्जी होंगे आवासीय आयुक्त, लोक संपत्ति प्रबंधन का अतिरिक्त प्रभार
भोपाल। पंकज राग, भाप्रसे (1990) वि.क.अ. सह-आवासीय आयुक्त, मध्यप्रदेश भवन, नई दिल्ली के सेवानिवृत्त होने के बाद अनिरुद्ध मुकर्जी, भाप्रसे (1993) विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी, मध्यप्रदेश भवन, नई दिल्ली तथा प्रमुख सचिव, मध्यप्रदेश शासन, लोक परिसंपत्ति प्रबंधन विभाग तथा प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश राज्य परिसंपत्ति प्रबंधन कंपनी, भोपाल (अतिरिक्त प्रभार) को अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक स्थानापन्न रूप से आवासीय आयुक्त, मध्यप्रदेश भवन, नई दिल्ली के पद पर पदस्थ किया गया है। साथ ही उन्हें प्रमुख सचिव, मध्यप्रदेश शासन, लोक परिसंपत्ति प्रबंधन विभाग तथा प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश राज्य परिसंपत्ति प्रबंधन कंपनी, भोपाल का प्रभार अतिरिक्त रूप से सौंपा गया है।




