MP : लापरवाही महंगी पड़ी… बिना परमिशन वृक्षारोपण कराने पर जनपद CEO सस्पेंड

शिवपुरी। पंचायत और ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल के गुस्से का शिकार हुए पोहरी जनपद के सीईओ गिर्राज शर्मा को निलंबित कर दिया गया है. यह कार्रवाई उस समय की गई, जब मंत्री का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वे अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए दिखाई दे रहे थे।

गिर्राज शर्मा ने पंचायत और ग्रामीण विकास मंत्रालय के गाइडलाइनों का उल्लंघन करते हुए बिना अनुमति पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया था. इसके तहत उन्होंने ग्रामीणों को गुमराह करते हुए कार्यक्रम में आमंत्रित किया, जिससे विभाग की छवि को नुकसान पहुंचा. इस तरह की लापरवाही के कारण उन्हें निलंबित किया गया है।

बता दें कि शुक्रवार को मंत्री प्रहलाद पटेल शिवपुरी प्रवास पर थे. जहां वह बैराड़ जनपद के ग्राम देवपुरा में जलगंगा संवर्धन कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे. इस दौरान वे अव्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों से नाराज हो गए और उन्हें जमकर खरी-खोटी सुना दी. इतना ही नहीं, उन्होंने तो अधिकारी के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग भी किया. मंत्री ने पौधारोपण कार्यक्रम को लेकर कहा था कि गर्मियों में पौधा रोपण कौन करता है? हम तो 20 जून के बाद पौधरोपण करेंगे।

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles